विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तीन साल से बाजारों में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बेचकर लोगों की सेहत से कर रहे खिलवाड़, नेटवर्क खंगाल रही दिल्ली पुलिस

Published: Sun, 08 Mar 2026 06:46 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मोहित दीक्षित और अनिल बिस्वा नामक दो ...और पढ़ें

police arrests demo pic
police arrests demo pic
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अगर आप हेल्थ बनाने के लिए नियमित जिम जाने के अलावा प्रोटीन सप्लीमेंट का भी इस्तेमाल करते हैं तो जरा संभल कर करें। बाजार में नामी ब्रांडों के नाम पर नकली प्रोटीन सप्लीमेंट की भरमार है, जिम संचालक या दुकानदार आपको ऑफर का लालच देकर कम कीमत में नकली सप्लीमेंट मुहैया सकता है।

नकली प्रोटीन सप्लीमेंट की आपूर्ति

डाॅक्टराें का कहना है कि नकली सप्लीमेंट का इस्तेमाल करने वाले को किसी आर्गन संबंधी गंभीर बीमारी हो सकती है। नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाकर बेचने के मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित पिछले तीन साल से इस तरह का धंधा कर रहे थे। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस दौरान इन्होंने कहां-कहां और कितने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट की आपूर्ति की।

कंटेनर में पैक कर बाजारों में बेच देता

इनमें मुख्य आरोपित मोहित दीक्षित है जो मूलरूप से यूपी के हरदोई का रहने वाला है। वह अवैध तरीके से नकली न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट बनाने का काम कर रहा था। माल्टो, प्रोटीन पाउडर, कोको पाउडर, मिल्क पाउडर जैसे कच्चे माल का इस्तेमाल नकली सप्लीमेंट तैयार करने में किया जाता था। इन सामानों को मिक्सर मशीन में मिलाने के बाद उक्त पाउडर को लैब्राडा, आइसो गोल्ड और सुपर मास गेनर जैसे ब्रांड के लेबल वाले प्लास्टिक कंटेनर में पैक कर बाजारों में बेच देता था।

बाजारों से फूड सप्लीमेंट खरीदकर लगा बेचने

मोहित तिवारी ने शुरू में चांदनी चौक में आयुर्वेदिक दवा सप्लाई का काम शुरू किया और बाद में 2020 तक एक फ़ूड सप्लीमेंट की दुकान पर काम किया। दुकान बंद होने के बाद, उसने दिल्ली के अलग-अलग बाजारों से फूड सप्लीमेंट खरीदना और उन्हें जिम में सप्लाई करना शुरू कर दिया। इस दौरान, वह अनिल बिस्वा के संपर्क में आया, जो अवैध तरीके से न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट बनाने में शामिल था। 2022 से, मोहित तिवारी, अनिल बिस्वा के साथ मिलकर नकली यह धंधा कर रहा था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के रोहिणी में iPhone के नकली स्पेयर पार्ट्स बेचने वाले रैकेट का खुलासा, 1.60 करोड़ का माल जब्त

यह भी पढ़ें- दिल्ली को पीएम मोदी की 33,500 करोड़ की सौगात, पिंक-मजेंटा लाइन के नए मेट्रो कॉरिडोर शुरू; 3 का शिलान्यास

यह भी पढ़ें- मजदूरी विवाद में हत्या? दिल्ली में काम करने गए बांका के युवक का शव मिला; गांव के ही ठेकेदार पर आरोप।