Delhi Exit Poll Result 2025 Highlights: एग्जिट पोल में बीजेपी की 'बम-बम', AAP को झटका; क्या कांग्रेस का खुलेगा खाता?
Delhi Exit Poll Result 2025 Highlights: दिल्ली की जनता के मन में है कि आखिर उनके वोट से किसकी जीत हुई? क्या इस बार उलटफेर होंगे। जहां तीनों बड़ी पार्टी आप, बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, वहीं इस बार बाजी पलटने की भी सुगबुगाहट है। हम आपको विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल के नतीजे भी दे रहे हैं।

Delhi Exit Poll Result 2025 Highlights: दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई। शाम 5 बजे तक 57.78 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। मतदाता सुबह 7.00 बजे से ही अपने-अपने मतदान केंद्रों पर लाइन लगकर वोट डाल रहे थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। कई जगहों पर फर्जी वोटिंग के आरोप भी लगाए गए, लेकिन पुलिस ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया।
बीजेपी सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने कहा, "हम पहले दिन से कह रहे थे कि बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाएगी। सभी एग्जिट पोल संकेत दे रहे हैं कि बीजेपी सरकार बनाएगी। हमने अरविंद केजरीवाल और उनकी भ्रष्ट सरकार को हरा दिया है।"
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, "मैं महसूस कर सकता हूं कि लोग शीला दीक्षित जी को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। दिल्ली के मतदाताओं ने देखा है कि कांग्रेस ने 15 साल में क्या किया, इसलिए उन्हें कांग्रेस से उम्मीदें हैं। कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है, जिसके दिल में दिल्ली है। हमें सरकार बनाने की पूरी उम्मीद है। दिल्ली निर्णायक जनादेश देने जा रही है।"
सौरभ भारद्वाज ने कहा, "हमने यह दिल्ली का चौथा चुनाव लड़ा है। 2013 और 2015 के एग्जिट पोल ने हमें हराया था। 2020 में भी हमारी सीट कम दिखाई गई थी और 2025 के एग्जिट पोल में भी हमारी सीट कम दिखाई जा रही हैं। एक बड़े बहुमत से AAP की सरकार बनने वाली है और ये सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे।"
कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त ने एग्जिट पोल पर कहा, "मैं एग्जिट पोल में ज्यादा विश्वास नहीं रखता हूं। मैं दावे के साथ कहता हूं कि कस्तूरबा नगर विधानसभा की सीट हम जीतेंगे। हमारी पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। जब एक महिला सादिक नगर में पैसे बांट रही थी तो उसकी फोटो खींचकर हमने पुलिस को दी थी।"
SAS ग्रुप ने भी एग्जिट पोल जारी किए हैं। इसने बीजेपी को 38-41 सीटें, आम आदमी पार्टी को 27-30 प्रतिशत और कांग्रेस को 1-3 सीटें दी है।
एग्जिट पोल पर AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "एग्जिट पोल हमेशा AAP के लिए गलत साबित हुए हैं। AAP ने हमेशा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है और इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा। कुछ एग्जिट पोल हमें जीतते हुए दिखा रहे हैं लेकिन मैं सभी से कहना चाहूंगी कि 8 फरवरी का इंतजार करें, अरविंद केजरीवाल भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।"
दिल्ली चुनाव को लेकर जो एग्जिट पोल सामने आए हैं, उनसे भाजपा नेताओं में काफी खुशी है। इसी को लेकर जब मालवीय नगर से भाजपा प्रत्याशी और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय से बात की गई तो वह बोले कि दिल्ली में कमल खिल रहा है, भाजपा दिल्ली में सरकार बना रही है।आरोपों की राजनीति करना, झूठ बोलना, यह AAP की राजनीति का अहम हिस्सा है।
वीप्रीसाइड- आप 46-52, भाजपा 18-23, कांग्रेस- 0-1
माइंड ब्रिंक- आप 44-49, भाजपा 21-25, कांग्रेस- 0-1
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला कहते हैं, जो लोग कहते थे कि कांग्रेस जमीन पर मौजूद नहीं है, वे कांग्रेस को अच्छी संख्या में सीटें जीतते देखेंगे और आप वापस नहीं आएगी। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। तीनों पार्टियों को बराबर सीटें मिलेंगी।
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, "यह तय है कि 8 फरवरी को कमल खिलेगा। हम दिल्ली में सुशासन, स्वच्छ यमुना और रोजगार देंगे। अरविंद केजरीवाल को पूरा भरोसा है कि वह हार रहे हैं।"
डीवी रिसर्च के पोल में इस बार बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। इसने बीजेपी को 36-44 सीटें, आप को 26-34 सीटें और कांग्रेस को 0 सीटें आने का अनुमान जताया है।
पोल डायरी के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी को 42-50 सीटें, आम आदमी पार्टी को 18-25 सीटें जबकि कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलती दिख रही है।
एग्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा, "भाजपा पिछले 5 साल से लगातार AAP का भ्रष्टाचार जनता के बीच में लेकर जा रही थी। जनता को यह समझ आया कि AAP ने दिल्ली की जनता को ठगा है। अब ऐसा लगता है कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है।"
एग्जिट पोल पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "एग्जैक्ट पोल एग्जिट पोल से बहुत अच्छा होने वाला है। प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है। मैं दिल्ली की जनता का बहुत आभार व्यक्त करता हूं। हम फैसले का इंतजार करेंगे।"
एग्जिट पोल पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं। दिल्ली की जनता ने आज दिल्ली में बीजेपी को इतना प्यार और आशीर्वाद दिया है। आपदा जा रही है और बीजेपी आ रही है। अगर कोई फर्जी वोटिंग करेगा तो पकड़ा जाएगा। हम पहले दिन से इस बारे में कह रहे हैं और अच्छा हुआ कि वे पकड़े गए। दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहती है और विकास चाहती है।

दिल्ली में लगभग सभी एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। यहां देखें आंकड़े:
पीपुल्स इनसाइट ने बीजेपी को 40-44 सीटें दी है। वहीं इसने आम आदमी पार्टी को 25-29 सीटें दी है। कांग्रेस को 0-1 सीटें ही मिलने का अनुमान है।
माइंड ब्रींक ने आम आदमी पार्टी को 44-49 सीटें दी है। वहीं इसने बीजेपी को 21-25 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीटें दी है।
वीप्रीसाइड ने सबसे अलग नतीजे बताए हैं। इसने आम आदमी पार्टी को 46-52 सीटें दी है। वहीं बीजेपी को 18-23 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें दी है।
पीपुल्स पल्स ने बीजेपी को बड़ा जनाधार दिया है। इसने बीजेपी 51-60 सीटें, आप को 10-19 सीटें और कांग्रेस को 0 सीटें दी है।
पी मार्क ने आम आदमी पार्टी को 21-31 सीटें, बीजेपी को 39-49 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें दी है।
जेवीसी ने आम आदमी पार्टी को 22-31 सीटें दी है। बीजेपी को 39-45 सीटें जबकि कांग्रेस को 0-2 सीटें ही दी है।
मैट्रिज ने आम आदमी पार्टी को 32-27 सीटें दी है। बीजेपी को 35-40 और कांग्रेस को 0-1 सीटें दी है।
चाणक्या स्ट्रैटजी बीजेपी को 39 से 44 सीटें दे रही है। वहीं इसने कांग्रेस को 2 से तीन सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इसने आम आदमी पार्टी को 25-28 सीटें दी है।