विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली तरुण हत्याकांड: जेजे कॉलोनी में कड़ी सुरक्षा के बीच मनी ईद, 1500 जवान थे तैनात

Published: Sun, 22 Mar 2026 03:30 AM (IST)

उत्तम नगर की हस्तसाल जेजे कॉलोनी में तरुण हत्याकांड के बाद ईद का त्योहार कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग ...और पढ़ें

हस्तसाल में पुलिस कर्मियों पर फूल बरसाते लोग। जागरण

हस्तसाल में पुलिस कर्मियों पर फूल बरसाते लोग। जागरण

HighLights

  1. तरुण हत्याकांड के बाद हस्तसाल जेजे कॉलोनी में ईद शांतिपूर्ण रही।

  2. 1500 पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान सुरक्षा में तैनात थे।

  3. विरोध प्रदर्शन के बाद 95 लोग हिरासत में लिए गए।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली में उत्तम नगर के हस्तसाल जेजे कॉलोनी इलाके में तरुण हत्याकांड के बाद ईद का त्योहार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

संवेदनशील हालात को देखते हुए इलाके में सुबह से ही करीब दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल की 10 कंपिनयां जिसमें करीब 1500 जवानों थे की तैनाती की गई थी। कॉलोनी में प्रवेश के सभी मार्गों पर बैरिकेड लगाकर बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक रखी गई और आने-जाने वालों की सघन जांच की गई।

फ्लैग मार्च निकाला

स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए खुद पश्चिमी क्षेत्र के संयुक्त आयुक्त जतिन नरवाल के नेतृत्व में और द्वारका जिला उपायुक्त कुशल पाल सिंह की मौजूदगी में सुबह फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी रखी गई थी।

दिनभर लगातार पेट्रोलिंग जारी रही

पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने पूरे इलाके में पैदल और ईआरवी और दंगा रोधीवाहन से गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी गई, जबकि दिनभर लगातार पेट्रोलिंग जारी रही।

इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारी सुरक्षा के बीच मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिस बल मुस्तैद रहा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

पुलिस ने 95 को लिया हिरासत में

इसी बीच, इलाके में उस समय हल्का तनाव पैदा हो गया जब अपने को हिंदू संगठन से जुड़े होने का दावा करने वाले काफी संख्या में लोगों की भी उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे जमा हो गए। वे होली के दिन हुई तरुण की हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे।

प्रदर्शनकारियों ने उन बचे हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। उनकी मांग थी कि अब भी मृतक के परिवार द्वारा दिए गए 22 लोगों के नाम में से सिर्फ 16 को ही पकड़ा गया है। इससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया।

भीड़ को तितर-बितर कर दिया

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भीड़ को तितर-बितर कर दिया और माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे 95 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के मौके पर कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और किसी को भी माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वहीं, दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों द्वारा अपने हिंदू संगठन से जुड़ा होने के दावे को विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली के महासचिव ने सुरेंद्र गुप्ता ने गलत बताया है और इस प्रदर्शन में उनके संगठन के सदस्यों के शामिल होने से इनकार कर दिया है।

पुलिस पर लोगों ने बरसाए फूल

हस्तसाल के जेजे कालोनी में जहां एक ओर शनिवार को ईद को लेकर पुलिस की सख्त निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। वहीं दूसरी ओर शनिवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें लोगों द्वारा फ्लैगमार्च कर रहे स्थानीय पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स पर कुछ लोग फूल बरसाते दिखे।

वीडियो में लोग पुलिस की सराहना करते हुए कहते दिखे कि उनके प्रयासों से इलाके में शांति बहाल हुई है। लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद भी दी, जो तनाव के बीच भाईचारे की एक सकारात्मक तस्वीर पेश करती है।

यह भी पढ़ें- तरुण हत्याकांड: दहशत पर भारी पड़ा उत्साह, सुरक्षा के कड़े पहरे में ईद की खरीदारी से बाजार हुआ गुलजार

गौरतलब हो कि 4 मार्च होली के दिन हुई वारदात जिसमें 26 वर्षीय तरुण की पानी के गुब्बारे के छीटें पड़ने के मामूली विवाद के बाद हुए झगड़े में हमला करके हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को पकड़ लिया था।

यह भी पढ़ें- तरुण हत्याकांड: दिल्ली के उत्तम नगर में ईद से पहले सुरक्षा कड़ी, भड़काऊ वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अलर्ट

फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया

शांति व्यवस्था के लिए सख्त सुरक्षा प्रबंध के साथ ही इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले पर भी कार्रवाई करते हुए 68 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट को बंद करवा दिया था। साथ ही पुलिस ने इस दौरान एक फर्जीवाड़े का भी भंडाफोड़ किया था, जिसमें फर्जी रूप से पीड़ित परिवार की मदद के लिए इकट्ठा किए जा रहे फंड जोकि 38 लाख तक पहुंच गए थे। बैंक खाते को फ्रिज करवा दिया था।