विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पांच साल का इंतजार खत्म, अब दिल्ली को सालाना 2.74 लाख टन ई-कचरे से निजात

Published: Fri, 20 Nov 2026 02:18 PM (IST)

दिल्ली में प्रति वर्ष उत्पन्न होने वाले 2.74 लाख टन ई-कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए होलंबी कलां में एक संयंत्र स्थापित किया जाएगा। 

दिल्ली में प्रति साल उत्पन्न होता है 2.74 लाख टन ई-कचरा। (एआई जनरेटेड इमेज)

दिल्ली में प्रति साल उत्पन्न होता है 2.74 लाख टन ई-कचरा। (एआई जनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. दिल्ली में प्रति वर्ष 2.74 लाख टन ई-कचरा।

  2. होलंबी कलां में बनेगा नया ई-कचरा संयंत्र।

  3. पांच साल की देरी के बाद अब पीपीपी मॉडल।

वी के शुक्ला, नई दिल्ली। दिल्ली में हर साल निकलने वाला 2.74 लाख टन ई-कचरा निस्तारण की चुनौती बना रहा है। दिल्ली में हर साल निकलने वाले करीब 2.74 लाख टन ई-कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए होलंबी कलां औद्योगिक क्षेत्र में संयंत्र बनाया जाएगा।

पुराने मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटाप, टीवी, फ्रिज, एसी, बैटरी और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों का यहां संग्रह, छंटाई और पुनर्चक्रण होगा। इसके लिए दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (डीएसआइआइडीसी) ने इसके लिए निविदा जारी की है।

अप्रैल 2021 में हुआ था परियोजना का ऐलान

परियोजना की घोषणा अप्रैल 2021 में हुई थी, लेकिन करीब पांच साल बाद भी संयंत्र स्थापित नहीं हो सका। जमीन, परियोजना की रूपरेखा और निविदा प्रक्रिया में देरी से योजना आगे नहीं बढ़ पाई। अब इसे पीपीपी आधार पर विकसित करने की तैयारी है। संयंत्र डेढ़ साल में तैयार होगा।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में एक साल में करीब 2,74,087 मीट्रिक टन ई-कचरा निकलने का अनुमान है। यानी करीब 27.4 करोड़ किलो या 27.40 लाख क्विंटल। इसका बड़ा हिस्सा अनौपचारिक क्षेत्र में कबाड़ियों और छोटी इकाइयों के माध्यम से तोड़ा और छांटा जाता है।

दिल्ली के इन इलाकाें में रात के समय जलाया जाता है ई-कचरा

दिल्ली में सीलमपुर, मुस्तफाबाद, मंडोली, शास्त्री पार्क और मायापुरी जैसे इलाकों में इस तरह के कचरे का संग्रह, खरीद-बिक्री और छंटाई का काम होता रहा है। इनमें से कई उपकरणों में तांबा, लोहा, एल्युमीनियम और प्लास्टिक जैसे उपयोगी पदार्थ भी होते हैं।

देर शाम इन कालोनियों में और इन इलाकों में प्लास्टिक जलाने से होने वाले प्रदूषण से स्पष्ट मसहूस किया जा सकता है। इनमें तांबा, लोहा, एल्युमीनियम, प्लास्टिक और कई कीमती धातुएं होती हैं।

वहीं सीसा, पारा, कैडमियम और लिथियम जैसे हानिकारक तत्व भी मौजूद रहते हैं। इन्हें सामान्य कूड़े में फेंकने से पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए नुकसान पहुंच रहा है। दिल्ली में अधिकृत पुनर्चक्रण संयंत्र नहीं होने के कारण कचरे को एनसीआर के दूसरे राज्यों की पंजीकृत इकाइयों तक भेजा जाता है। इससे प्रदूषण नियंत्रण और सुरक्षित निस्तारण बड़ी चुनौती बना हुआ है।

इन चीजों से बनता है ई-कचरा

घरों, दफ्तरों, सरकारी संस्थानों, अस्पतालों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से बड़ी मात्रा में ई-कचरा निकलता है। इसमें पुराने कंप्यूटर, लैपटाप, मोबाइल फोन, चार्जर, प्रिंटर, स्कैनर, की-बोर्ड, माउस, टेलीविजन, फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन, इनवर्टर, यूपीएस, बैटरी, तार, इलेक्ट्रानिक सर्किट बोर्ड और खराब एलईडी स्क्रीन शामिल हैं।

क्या कहते हैं डॉक्टर

जीबी पंत अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डा चंद्रशेखर कहते हैं कि अस्पतालों में जिस तरह से मेडिकल वेस्ट प्रबंधन के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं और उनका पालन हो रहा है।

उसी तरह ई-कचरे के लिए भी सख्ती हाेना जरूरी है और लोग भी अपनी जिम्मेदारी समझें। वह कहते हैं कि ई-कचरे से भी प्रदूषण को बढ़्रावा मिलता है और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें- 'हम कचरा फैलाएंगे, लेकिन जिम्मेदारी नहीं लेंगे', नागरिक मानसिकता और लापरवाही पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

यह भी पढ़ें- कूड़े के ढेर पर बसेगा हरिद्वार अर्धकुंभ मेला क्षेत्र, जेसीबी से कचरा फैलाकर समतल की जा रही जमीन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।