विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कूड़े के ढेर पर बसेगा हरिद्वार अर्धकुंभ मेला क्षेत्र, जेसीबी से कचरा फैलाकर समतल की जा रही जमीन

Published: Wed, 18 Nov 2026 12:58 PM (IST)

हरिद्वार में 14 जनवरी से शुरू होने वाले अर्धकुंभ मेले का क्षेत्र कूड़े के ढेर पर बसाया जा रहा है। ...और पढ़ें

गौरी शंकर पार्किंग के मेला क्षेत्र में जेसीबी से कूड़े को फैलाकर भूमि को किया जा रहा समतल। जागरण

गौरी शंकर पार्किंग के मेला क्षेत्र में जेसीबी से कूड़े को फैलाकर भूमि को किया जा रहा समतल। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राधा वल्लभ शर्मा, श्यामपुर। कूड़े-कचरे के ढेर पर अर्धकुंभ मेला क्षेत्र बसेगा। गौरी शंकर पार्किंग के समीप जहां पूर्व में कूड़ा निस्तारण किया जाता था, वहां गंदगी का ढेर लगा हुआ है।

अब कूड़े के ढेर को जेसीबी से मेला क्षेत्र में फैलाकर भूमि को समतल किया जा रहा है। चंडी देवी मंदिर उड़नखटोला के सामने नहर पटरी के आसपास यही आलम देखने को मिल रहा है।

धर्मनगरी में 14 जनवरी से अर्धकुंभ का शुभारंभ होना है। राज्य सरकार इसे भव्य और दिव्य बनाने में कोई कोताही नहीं बरत रही है। जबकि अधिकारी इसे पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

नहर पटरी के आसपास से दूर तक ऐसे ही कूड़े के ढेर

अर्धकुंभ क्षेत्र को कूड़े के ढेर पर आयोजित करने के लिए जेसीबी से मैदान में समतल किया जा रहा है। इसी स्थान पर मेले के दौरान कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इस स्थान में पूर्व में नगर निगम का डंपिंग जोन हुआ करता था। यहां कूड़े का निस्तारण किया जाता था, लेकिन वर्तमान समय में चंडी देवी रोपवे के सामने नहर पटरी के आसपास से दूर तक ऐसे ही कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।

अर्धकुंभ के दौरान यहां पर अस्थायी बस अड्डा बनाने के साथ ही कई बड़े-साधु-संतों के पंडाल लगाए जाएंगे। ऐसे में यहां दुर्गंध के कारण बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के मन में भी हरिद्वार की गलत छवि बनेगी। वहीं इस मामले में मेले से जुड़े अधिकारियों से संपर्क किया गया। लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।

हरिद्वार अर्धकुंभ क्षेत्र में गौरी शंकर मंदिर के सामने जमा होने वाले कूड़े को चंडीघाट क्षेत्र में फैलाए जाने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में रोष है। मां गंगा के पावन तट पर इस तरह गंदगी फैलाना न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है, बल्कि पर्यावरण और स्वच्छता अभियानों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। प्रशासन और नगर निगम की इस लापरवाही से अर्धकुंभ क्षेत्र की सुंदरता और पवित्रता धूमिल हो रही है। - महंत आशीष पुरी, चंडी भवन

हरिद्वार में स्नान पर्व में लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु गंगा में पुण्य की डुबकी लगाने पहुंचते हैं। अर्धकुंभ मेले के दौरान यह संख्या कई गुना बढ़ेगी। ऐसे में मेला प्रशासन को अर्धकुंभ क्षेत्र की साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे कि देश-विदेश में हरिद्वार की ख्याति और धार्मिक महत्व बना रहे। - राजकुमार मिश्रा, निवासी चंडीघाट बस्ती

यह भी पढ़ें- हरिद्वार अर्धकुंभ की हाईटेक तैयारी, करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए बनेगा मोबाइल एप

यह भी पढ़ें- हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: रेलवे स्टेशन पर भीड़ मैनेजमेंट के लिए खास प्लान, लेकिन पहले होगी मॉक ड्रिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।