विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में छठ महापर्व पर 16 नवंबर को सरकारी छुट्टी घोषित, सरकारी दफ्तरों से लेकर PSU तक रहेंगे बंद

Published: Tue, 10 Nov 2026 12:37 PM (IST)

दिल्ली सरकार ने छठ महापर्व के अवसर पर आगामी 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी सभी ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार ने छठ महापर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। एआई इमेज

दिल्ली सरकार ने छठ महापर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। एआई इमेज

HighLights

  1. दिल्ली सरकार ने छठ महापर्व पर अवकाश घोषित किया।

  2. 16 नवंबर को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

  3. कर्मचारियों को छठ पूजा मनाने का पूरा अवसर मिलेगा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने छठ महापर्व के अवसर पर बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आगामी 16 नवंबर (सोमवार) को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों (ऑटोनॉमस बॉडीज) और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

सभी विभागों में भेजा गया शासनादेश

यह आदेश दिल्ली के उपराज्यपाल के आदेशानुसार और उनके नाम पर संयुक्त सचिव (जीएडी) प्रदीप तायल के हस्ताक्षर जारी किया गया है। इस अधिसूचना की प्रतियां उपराज्यपाल के सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव, विधानसभा अध्यक्ष के सचिव और केंद्रीय गृह मंत्रालय समेत कई अन्य प्रमुख विभागों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।

महापर्व मनाने में नहीं होगी दिक्कत

इस अवकाश के बाद दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल और अन्य राज्यों के प्रवासियों को महापर्व छठ पूजा धूमधाम से मनाने के लिए पूरा अवसर मिलेगा। सरकार के इस कदम से सरकारी महकमों में काम करने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। इसस वे अब बिना किसी परेशानी के इस लोकआस्था के महापर्व में शामिल हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में यमुना पर शुरू हुई नमो क्रूज सफारी, 500 रुपये में 40 मिनट की सैर; जानें रूट और बुकिंग

यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए राहत, नई दिल्ली से दरभंगा के लिए आज चलेगी विशेष अनारक्षित ट्रेन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।