छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए राहत, नई दिल्ली से दरभंगा के लिए आज चलेगी विशेष अनारक्षित ट्रेन
दीपावली के बाद छठ पूजा पर घर जाने वालों की भीड़ से दिल्ली के रेलवे स्टेशन भर गए हैं। यात्रियों ...और पढ़ें

यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनें। जागरण
HighLights
दीपावली बाद छठ पूजा पर रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़।
नई दिल्ली से दरभंगा के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन घोषित।
ट्रेन 04474 बिहार संपर्क क्रांति रूट पर चलेगी।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दीपावली के बाद राजधानी के रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा पर घर जाने वालों की भीड़ जुटने लगी है। नियमित ट्रेनों के साथ ही पहले से घोषित विशेष ट्रेनों में भी जगह नहीं है।
इसे ध्यान में रखकर रेक सुरक्षित रखे गए हैं जिससे कि किसी रूट की ट्रेन में भीड़ बढ़ने पर अल्प सूचना के आधार पर अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाई जा सके। सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के बीच विशेष आनरक्षित ट्रेन चलाई गई थी। मंगलवार को दोपहर 12.05 बजे दरभंगा के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने क्या बताया?
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि बिहार संपर्क क्रांति (12566) के रूट पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच पर अनारक्षित विशेष ट्रेन संख्या 04474 चलाने का निर्णय लिया है।
यह दोपहर 12:05 बजे प्रस्थान करेगी और गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, कानपुर, एेशबाग, बादशाहनगर, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, कर्पूरीग्राम, समस्तीपुर में रुकेगी। इसमें 10 अनारक्षित कोच होंगे। इसी तरह से अन्य रूट की भी समीक्षा की जा रही है।