विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ मनाने के लिए दिल्ली जाना आसान, बरेली से चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें; देखें टाइमिंग और हॉल्ट स्टेशन

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:41 AM (IST)

छठ और दीपावली के कारण दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को सीट नहीं मिल रही है, जिससे घर वापसी मुश्किल हो गई है।

तस्वीर- फाइल।

तस्वीर- फाइल।

HighLights

  1. छठ और दीपावली के कारण ट्रेनों में भारी भीड़।

  2. यात्रियों को सीट मिलने में हो रही है परेशानी।

  3. रेलवे ने चार नई स्पेशल ट्रेनें चलाईं, कोच बढ़ाए।

जागरण संवाददाता, बरेली। दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों में छठ की वजह से अभी भी यात्रियों को सीट नहीं मिल रही हैं। वहीं दीपावली पर घर से काम पर वापस जाने वालों की भी परेशानी बढ़ गई है।

दिल्ली और पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। ऐसे में रेलवे की ओर से और स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है।

बरेली जंक्शन पर दोपहर में अवध असम एक्सप्रेस गुजरी तो इसके एसी के डिब्बे भी फुल थे। गैलरी में भी यात्री बैठे हुए थे।

दीपावली पर घर वापसी के लिए ट्रेनों में पहले से ही कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे है। ऐसे में यात्री सामान्य टिकट पर ही जनरल के साथ स्लीपर और एसी कोच में सफर कर रहे हैं और जुर्माना भी भर रहे हैं। वहीं रात के समय दिल्ली की ओर वापस जाने वाली ट्रेनों में भी काफी भीड़ रही।

भैया दूज के बाद भीड़ और बढ़ने की संभावना है। रेलवे की ओर से बरेली से 60 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं और नियमित ट्रेनें भी 100 से अधिक गुजरती हैं। लंबी दूरी की 19 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं, इसके बावजूद समस्या बनी हुई है।

चार और स्पेशल ट्रेनें चलाईं

रेलवे की ओर से दीपावली और छठ की वजह से चार और स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये सभी ट्रेनें अनारक्षित हैं, इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रेलवे के मुताबिक नौ नवंबर को 04215 अयोध्या कैंट-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई गई, जो अयोध्या से रात 20:00 बजे चलकर बरेली जंक्शन से देर रात में 02:37 बजे रवाना होगी और दिल्ली सुबह 8:10 बजे पहुंचेगी।

वहीं 04203 लखनऊ-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल लखनऊ से 20:40 बजे चलकर बरेली जंक्शन से देर रात 00:15 बजे और दिल्ली 06:15 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा 05019 गोरखपुर-लुधियाना अनारक्षित स्पेशल गोरखपुर से दोपहर 1:30 बजे चलकर बरेली जंक्शन से 22:54 बजे और अगले दिन लुधियाना 07:45 बजे पहुंचेगी। इसी तरह से 04570 चंडीगढ़-कटिहार अनारक्षित स्पेशल रात 11 बजे चंडीगढ़ से चलकर बरेली होते हुए जाएगी।

ट्रेन में लगाए अतिरिक्त कोच

रेलवे ने 09129/09130 उत्राण-लालकुआं-उत्राण स्पेशल ट्रेन में एक शयनयान का अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। 09129 उत्राण-लालकुआं में 12 नवंबर से और 09130 लालकुआं-उत्राण 13 नवंबर से अतिरिक्त कोच लगेगा।

यह भी पढ़ें- रांची होकर चलेगी गोंदिया-पटना स्पेशल ट्रेन, वापसी में 15 और 22 नवंबर को सुबह 8:05 बजे रांची पहुंचेगी; जंक्शन पर सुरक्षा सख्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।