विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची होकर चलेगी गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन, 20 कोच होंगे; वापसी में 15 और 22 नवंबर को सुबह 8:05 बजे रांची पहुंचेगी

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:00 PM (IST)

रेलवे ने दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने ...और पढ़ें

13 और 20 नवंबर को गोंदिया से होगी रवाना, रांची से होकर पटना पहुंचेगी ट्रेन।

13 और 20 नवंबर को गोंदिया से होगी रवाना, रांची से होकर पटना पहुंचेगी ट्रेन।

HighLights

  1. गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन रांची होकर चलेगी।

  2. दीपावली और छठ के लिए अतिरिक्त भीड़ संभालेगी यह ट्रेन।

  3. रांची स्टेशन पर आरपीएफ का विशेष सुरक्षा अभियान।

जागरण संवाददाता, रांची। दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोंदिया-पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के अनुसार, ट्रेन संख्या 08895/08896 का परिचालन रांची, बोकारो, धनबाद और जसीडीह होकर किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल 13 और 20 नवंबर को शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे गोंदिया से रवाना होगी। रायपुर और राउरकेला होते हुए शनिवार तड़के 2:10 बजे हटिया और 2:30 बजे रांची पहुंचेगी। यहां से 2:40 बजे रवाना होकर सुबह 5:05 बजे बोकारो, 7:05 बजे धनबाद और 10:43 बजे जसीडीह पहुंचेगी।

पटना पहुंचने का समय शाम 4:30 बजे निर्धारित है।वापसी में ट्रेन संख्या 08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल 14 और 21 नवंबर को शाम 6:10 बजे पटना से खुलेगी। अगले दिन रविवार सुबह 8:05 बजे रांची पहुंचेगी और 8:15 बजे रवाना होगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें एसी टू टियर का एक, एसी थ्री टियर के तीन, स्लीपर के 10, सामान्य श्रेणी के चार और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं। इस विशेष ट्रेन से त्योहार पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- 12 और 13 नवंबर को आद्रा से हटिया के बीच नहीं चलेगी ट्रेन, हटिया-खड़गपुर और टाटानगर-हटिया प्रभावित; आद्रा मंडल में विकास कार्य

यह भी पढ़ें- 11 नवंबर से कोडरमा होकर चलेगी धनबाद- रक्सौल स्पेशल ट्रेन, छठ महापर्व पर यात्रियों को राहत

त्योहार पर यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष नजर

त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रांची रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने विशेष सेफ्टी ड्राइव शुरू किया है। इसके तहत सेफ क्यू (सुरक्षित कतार), सेफ चेकिंग (सुरक्षित जांच) और सेफ बोर्डिंग (सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ने) पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करना और स्टेशन पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। आरपीएफ की ओर से यात्रियों को कतारबद्ध होकर ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत बताई जा रही है।

यात्रियों से अपील की जा रही है कि ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ें या उतरें। चलती ट्रेन में चढ़ने, दरवाजे पर लटककर यात्रा करने और प्लेटफार्म पर धक्का-मुक्की करने से बचें। इसके अलावा यात्रियों को अपने सामान की निगरानी रखने, अनजान व्यक्तियों से खाने-पीने की वस्तुएं स्वीकार नहीं करने और किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तत्काल सूचना आरपीएफ को देने के लिए सचेत किया जा रहा है। आपात स्थिति में यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सहायता मांग सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बहू को ससुराल में प्रवेश से रोकना क्रूरता या अपराध नहीं, झारखंड हाई कोर्ट का अहम फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।