विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: महिला कैब ड्राइवर से लूट के मामले में पुलिस ने लिया संज्ञान, FIR के बाद जांच शुरू

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Tue, 10 Jan 2023 12:44 PM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी के उत्तरी जिले में रविवार की देर रात महिला कैब ड्राइवर से लूट मामले में पुलिस ने स्वत ...और पढ़ें

महिला कैब ड्राइवर से लूट मामले में पुलिस ने संज्ञान लेकर दर्ज किया एफआईआर
महिला कैब ड्राइवर से लूट मामले में पुलिस ने संज्ञान लेकर दर्ज किया एफआईआर

 नई दिल्ली, जागरण आनलाइन डेस्क। रविवार की देर रात करीब 2 बजे दिल्ली के उत्तरी जिला में एक महिला कैब ड्राइबर से लूट की कोशिश मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान ले लिया है। कश्मीरी गेट थाने में पुलिस ने महिला कैब ड्राइवर से लूट मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

लूट के दौरान महिला कैब ड्राइवर घायल 

दरअसल में घटना उत्तरी जिला के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर उबर की महिला कैब चालक प्रियंका को बदमाश ने लूटपाट के दौरान घायल कर दिया। महिला कैब ड्राइवर के साथ लूट करने की कोशिश की घटना रविवार देर रात ढाई बजे की है।

बदमाशों ने मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की

बदमाशों ने पहले ईंट मारकर कैब का शीशा तोड़ दिया। फिर मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। हालांकि महिला द्वारा विरोध जताने पर बदमाशों ने कांच की टूटी हुई बोतल से उस हमला करके जख्मी कर दिया। जख्मी हालात में महिला कैब ड्राइवर के द्वारा 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देने पर बदमाश वहां से भाग खड़ हुए।

यह भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: जेल में कानून की किताबें पढ़ना चाहता है आफताब, साकेत कोर्ट ने कस्टडी बढ़ाई

महिला ने थाने में नहीं की थी शिकायत

सूचना मिलने पर पहुंची पीसीआर की टीम ने उसे पास के अस्पताल इलाज उपचार कराकर उसके समयपुर बादली स्थित उसके घर पहुंचा दिया। खास बात है कि उसने न तो थाना में पुलिस को शिकायत की थी और न ही उबर को घटना के बारे में जानकारी दी। अब राजधानी में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस एक्शन में आ गई और स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Delhi Crime: महिला कैब चालक से लूट की कोशिश, कांच की टूटी बोतल से किया गले पर हमला; सात टांके आए