विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: शास्त्री पार्क में लूट का CCTV वीडियो आया सामने, बदमाशों ने दुकान मालिक के पैर में मारी गोली

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Tue, 17 Jan 2023 11:34 AM (IST)

Delhi Crime सोमवार देर रात शास्त्री पार्क में हुई एक दुकान से लूट का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें ...और पढ़ें

Delhi Crime: CCTV Shastri Park areas robbery CCTV video has come out, miscreants shot shop owner leg
Delhi Crime: CCTV Shastri Park areas robbery CCTV video has come out, miscreants shot shop owner leg

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाशों में सोमवार देर रात शास्त्री पार्क इलाके में मनी ट्रांसफर की दुकान चलाने वाले शख्स के साथ लूटपाट को अंजाम दिया था, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपनी दुकान को बंद करने की तैयारियां कर रहा है और रुपयों से भरे अपने बैग को दुकान के बाहर बने एक गेट पर टांग देते। इसके बाद वहां दो बाइक सवार व्यक्ति पहुंचे हैं, जिसमें से एक दुकान मालिक से बात करने लगता है तो दूसरा वहां टंगे बैग को लेकर फरार हो जाता है।

वहीं, वीडियो में दुकान मालिक बदमाशों के पीछे भागता है, लेकिन पैर में गोली लगने के बाद वह हताश होकर पड़ोसी की दुकान के आगे बैठ जाता है।

यहां देखें वीडियो

रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश

शास्त्री पार्क इलाके में हुई इस लूटपाट की घटना के वीडियो को समाचार गोली मारकर दिया लूट को अंजाम एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। एजेंसी ने वीडियो शेयर कर लिखा, शास्त्री पार्क इलाके में कल रात 11 बजे एक मनी ट्रांसफर की दुकान चलाने वाले शख्स के साथ हुई लूटपाट।

मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट की मानें तो बदमाशों ने दुकान मालिक के पैर में गोली मारी दी, जिसके बाद वह रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।