दिल्ली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा PLA का वांटेड क्रिमिनल, मणिपुर पुलिस को UAPA केस में थी एक लाख के इनामी की तलाश
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित संगठन पीएलए से जुड़े एक लाख के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

आरोपी के खिलाफ मणिपुर के थौबल थाने में यूएपीए के तहत मामला दर्ज था।
HighLights
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पीएलए के इनामी अपराधी को पकड़ा।
आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
मणिपुर में यूएपीए के तहत मामला दर्ज था।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) से जुड़े एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मणिपुर के थौबल थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज था।
एक लाख रुपये का था इनाम
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए इस कुख्यात अपराधी पर पहले से ही एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वह काफी समय से वांछित चल रहा था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा इस मामले में और अधिक विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा किए जाने का इंतजार किया जा रहा है।