विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सिर्फ शक के आधार पर जज पर नहीं लगा सकते पक्षपात का आरोप', 52 लाख की साइबर ठगी में कोर्ट का फैसला

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:19 AM (IST)

पटियाला हाउस कोर्ट ने न्यायिक अधिकारी पर पक्षपात के संदेह मात्र से मामले की सुनवाई स्थानांतरित करने की याचिका खारिज ...और पढ़ें

पटियाला हाउस स्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनवाई स्थानांतरित करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी।

पटियाला हाउस स्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनवाई स्थानांतरित करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी।

HighLights

  1. न्यायिक अधिकारी पर पक्षपात के आरोप पर सुनवाई ट्रांसफर नहीं।

  2. पटियाला हाउस कोर्ट ने ट्रांसफर याचिका को किया खारिज।

  3. बिना ठोस आधार के आरोप न्यायिक व्यवस्था को प्रभावित करते हैं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। महज संदेह या आशंका के आधार पर किसी न्यायिक अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाकर मामले की सुनवाई दूसरी अदालत में स्थानांतरित नहीं कराई जा सकती।

पटियाला हाउस स्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार दहिया की अदालत ने 52 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामले में सुनवाई स्थानांतरित करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी।

अदालत ने कहा कि बिना किसी ठोस आधार के न्यायिक अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाने से न्यायिक व्यवस्था के स्वतंत्र और निष्पक्ष कामकाज पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- CEC के खिलाफ प्रदर्शन में माइक-कैमरा लेकर पहुंचे लोग पत्रकार थे या कंटेंट क्रिएटर? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का तर्क

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में PUCC पर सख्ती, जानें ऑनलाइन PUCC डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।