कांग्रेस का सवाल- 37 आवेदनों में 36 गलत निकले, फिर क्यों हुआ दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का तबादला?
दिल्ली कांग्रेस ने मुस्तफाबाद में फर्जी मतदाता हटाने के आवेदनों के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी के तबादले पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि 37 में से 36 आवेदन गलत पाए जाने के बावजूद यह कदम जिम्मेदारी से बचने के लिए उठाया गया।

दिल्ली कांग्रेस ने बीएलए के नाम से फर्जी फाॅर्म-7 जमा होने के आरोपों ने चुनाव आयोग की सत्यापन व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
HighLights
दिल्ली कांग्रेस ने सीईओ के तबादले पर सवाल उठाए।
मुस्तफाबाद में फर्जी मतदाता हटाने के आवेदन मिले।
37 में से 36 आवेदन सत्यापन में गलत पाए गए।
राब्यू, नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार के तबादले पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मुस्तफाबाद में मतदाताओं के नाम हटाने के लिए कथित फर्जी आवेदन दिए जाने के मामले में जिम्मेदारी से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।
सोमवार को राजीव भवन में प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के नाम से फर्जी फाॅर्म-7 जमा होने के आरोपों ने चुनाव आयोग की सत्यापन व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
आवेदन जमा करने से इनकार किया
विवाद के अनुसार, मुस्तफाबाद में फॉर्म-7 पर आपत्तिकर्ता बनाए गए कुछ भाजपा नियुक्त बीएलए ने आवेदन जमा करने से इनकार किया था। वहीं, जिन मतदाताओं को मृत या स्थानांतरित बताकर नाम हटाने की मांग की गई, उनमें से कुछ अपने पते पर रह रहे मिले। एक बीएलए द्वारा जमा 37 आवेदनों में से 36 सत्यापन में गलत पाए गए। इसके बाद चुनाव अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया।
जवाबदेही तय करने की मांग की
यादव ने कहा कि जब पात्र मतदाताओं के नाम बहाल करने की प्रक्रिया चल रही है, तब सीईओ का तबादला जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पूछा कि मतदाता का नाम हटाने से पहले बूथ लेवल अधिकारियों ने उसके जीवित होने या पते पर रहने की जांच क्यों नहीं की। उन्होंने एसआईआर के मसौदे में दिल्ली की मतदाता सूची से 47.56 लाख नाम हटाए जाने पर भी जवाबदेही तय करने की मांग की।
भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया
सुप्रीम कोर्ट ने 19 नवंबर को कांग्रेस नेता अली मेहदी की शिकायतों पर चुनाव आयोग और दिल्ली सीईओ को आरोपों का सत्यापन कर कानून के अनुसार सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया था। कांग्रेस के आरोपों पर चुनाव आयोग और भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।