Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

Delhi Coaching Centre LIVE Updates: छात्रों की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जमानत न मिलने वाली धाराएं जोड़ी

Delhi IAS Coaching Centre दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में स्थित कोचिंग सेंटर राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में शनिवार शाम बारिश का पानी भरने से यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई। घटना को लेकर आक्रोशित छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर सख्त कार्रवाई की मांग कर हैं।

By Abhishek Tiwari Sun, 28 Jul 2024 08:11 PM (IST)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित कोचिंग सेंटर राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में अचानक बारिश का पानी भरने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहीं दो छात्राओं व एक छात्र की मौत हो गई। इस घटना को लेकर छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन कर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की मौत, बेसमेंट में कैसे भरा पानी? @JagranNews pic.twitter.com/XDUoQc2IZJ — Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) July 28, 2024

28 Jul 20248:11:45 PM
बेसमेंट में चलती है कक्षाएं और पुस्तकालय
ओल्ड राजेंद्र नगर में यूपीएससी, एसएससी, बैंक पीओ व क्लर्क समेत अन्य तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग चल रही हैं। इनमें लगभग चार हजार पुस्तकालय व कक्षाएं चल रहे हैं, उसमें भी 95 प्रतिशत कक्षाएं व पुस्तकालय बेसमेंट में हैं। यहां के निवासियों ने बताया कि हर साल वर्षा का पानी बेसमेंट में भर जाता है।
ये भी पढ़ें- ओल्ड राजेंद्र नगर में जगह-जगह चल रहा जानलेवा खेल, 4000 लाइब्रेरी में से 95 प्रतिशत बेसमेंट में चल रहीं
28 Jul 20247:06:05 PM
मायावती ने की दोषियों के लिए सजा की मांग

बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी राजेंद्र नगर हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- दिल्ली के ओल्ड राजेन्द्र नगर स्थित आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहीं दो छात्राओं और एक छात्र की मौत अति-दुखद है। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। दोषियों को सजा के साथ ही सरकार द्वारा सुधारात्मक कदम भी जरूरी है।

दिल्ली के ओल्ड राजेन्द्र नगर स्थित आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेन्ट में बारिश का पानी भरने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहीं दो छात्राओं व एक छात्र की हुई मौत अति-दुखद। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। दोषियों को सजा के साथ ही सरकार द्वारा सुधारात्मक कदम भी ज़रूरी।

— Mayawati (@Mayawati) July 28, 2024
28 Jul 20247:05:20 PM
कोचिंग सेंटर का संचालक गिरफ्तार

पुलिस ने इन दोनों आरोपियों समेत बिल्डिंग मैनेजमेंट, ड्रेनेज सिस्टम की देखभाल करने वाले निगमकर्मियों व अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

बीएनएस की धारा 105, 106 (1), 115 (2), 290, 3 (5) के तहत केस दर्ज किया गया है। ये धाराएं गैर जमानती हैं। इन धाराओं में अधिकतम 10 साल सजा का प्रावधान है। मामले में पुलिस ने फिलहाल राव आईएएस कोचिंग सेंटर के मालिक (सीईओ) अभिषेक गुप्ता व कोऑर्डिनेटर देशपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 

पढ़ें ये खबर- कोचिंग सेंटर का मालिक अभिषेक गुप्ता और कोऑर्डिनेटर गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

28 Jul 20246:54:44 PM
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश

दिल्ली पुलिस ने कोचिंग सेंटर हादसे के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार राजेंद्र नगर थाने से कोर्ट ले गई है। जहां वह दोनों की पुलिस कस्टडी मांगेगी। बता दें, शनिवार को एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी।

#WATCH | Old Rajinder Nagar incident | Delhi Police takes both the accused to Court from Rajender Nagar Police Station.

Three students died in a coaching centre due to flooding in the basement, yesterday. pic.twitter.com/V12tsPjVLK

— ANI (@ANI) July 28, 2024
28 Jul 20245:49:19 PM
एबीवीपी का मेयर के घर के बाहर प्रदर्शन
राजेंद्र नगर में राऊ यूपीएससी कोचिंग सेंटर में पानी भरने से छात्रों की मौत के बाद ABVP प्रदर्शन कर रहा है। दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय के घर के बाहर छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। एबीवीपी ने बिना सुरक्षा मानकों की चल रहे कोचिंग संस्थानों को बंद करने की मांग की।
28 Jul 20244:56:31 PM
ओल्ड राजेंद्र नगर में छात्रों का प्रदर्शन

दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में शनिवार को पानी भर जाने से तीन स्टूडेंट्स की मौत के विरोध में कई छात्र ओल्ड राजेंद्र नगर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया।

#WATCH | Delhi: Students gathered at Old Rajinder Nagar to protest against the death of 3 students after the basement of a coaching institute here was filled with water yesterday. pic.twitter.com/9lQRVONbgT

— ANI (@ANI) July 28, 2024
28 Jul 20243:48:24 PM
अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ करें कार्रवाई: शैली ओबेरॉय

ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना पर दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि 3 बच्चों की मौत होना बेहद दुखद है। मैंने एमसीडी कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर दिल्ली के ऐसे सभी कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दोषारोपण का खेल न खेलकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, इस साल की बारिश ने 88 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और दिल्ली जल बोर्ड जलभराव की समस्या के खिलाफ 24 घंटे काम कर रहें है।

28 Jul 20243:19:18 PM
राजेंद्र नगर में छात्रों की मौत पर भड़के LG

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में हुई कोचिंग सेंटर की घटना पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने एक्स पर पोस्ट किया, "मैंने संभागीय आयुक्त से मंगलवार तक घटना के हर पहलू को शामिल करते हुए एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। हालांकि प्रशासन की उदासीनता और कोचिंग संस्थान चलाने वालों के आपराधिक कदाचार के कारण खोए गए अनमोल युवा जीवन को कोई भी वापस नहीं ला सकता है, लेकिन जिन लोगों की जान गई है और उनके दोषियों को सजा दी जाएगी।"

I am deeply anguished by the death of 3 Civil Services aspirants due to water logging in the basement of a coaching centre and that of another student due to water logging related electrocution. That this should happen in the Capital of India is most unfortunate & unacceptable.

— LG Delhi (@LtGovDelhi) July 28, 2024
28 Jul 20242:47:33 PM
कोचिंग हादसे में मारे गए तीनों स्टूडेंट्स की हुई पहचान

मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया- तीनों पीड़ित संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अभ्यर्थी थे, जो राऊ आईएएस कोचिंग संस्थान में पढ़ रहे थे। तीनों पीड़ितों की पहचान उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर (यूपी) की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या सोनी और केरल के एर्नाकुलम के निविन दल्विन के रूप में की गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि फिलहाल पीड़ितों के शवों को आरएमएल शवगृह में भेज दिया गया है।

मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्द्धन ने राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर में मारे गए स्टूडेंट्स के बारे में जानकारी देते हुए।#RajenderNagar #UPSCaspirants #rauias pic.twitter.com/sU6UasVFvU

— Sunit Suman🇮🇳 (@sksuman538) July 28, 2024
28 Jul 20241:32:02 PM
गोपाल राय बोले- घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण

ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर में हुई दुर्घटना को लेकर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा, "जिस तरह से यह घटना हुई वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे लेकर सरकार ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। इसके कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। एमसीडी ने इमारत के बेसमेंट में चल रहे अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।"

#WATCH | Delhis Old Rajendra Nagar Coaching Centre incident: Delhi Minister Gopal Rai says "It is very unfortunate the way the incident took place. For this, the government has given instructions to investigate it at a fast pace. Investigation is underway to find out the reason… pic.twitter.com/4ccTbrohbK

— ANI (@ANI) July 28, 2024
28 Jul 20241:22:47 PM
बेसमेंट में सैलाब की तरह आई आफत

 बेसमेंट का हिस्सा छोटा था इसलिए चंद मिनटों में पानी 10 मीटर ऊंचाई तक भर गया। चश्मदीद नकुल ने कहा कि पानी इतनी तेजी से आया कि कुछ ही मिनट में उनके सिर से ऊपर जाने लगा था। बेसमेंट में बस चीख पुकार मची थी।

28 Jul 20241:13:27 PM
इंफ्रास्ट्रक्चर का ये कोलैप्स सिस्टम की संयुक्त असफलता: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कोचिंग सेंटर की घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि आम लोग असुरक्षित निर्माण, खराब नगर नियोजन और हर स्तर पर संस्थानों की गैरजिम्मेदारी की कीमत चुका रहे हैं।

दिल्ली की एक बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण प्रतियोगी छात्रों की मृत्यु बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ दिन पहले बारिश के दौरान बिजली का करंट लगने से एक छात्र की मृत्यु हुई थी।

सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

इन्फ्रास्ट्रक्चर का ये…

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 28, 2024
28 Jul 20241:04:05 PM
Delhi Coaching Centre: अंबेडकर नगर की श्रेया यादव की हुई मौत

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर में हुई दुर्घटना में यूपी के अंबेडकर नगर की रहने वाली श्रेया यादव की मौत हो गई। अंबेडकर नगर के उपजिला मजिस्ट्रेट सौरभ शुक्ला ने बताया, "हमें सूचना मिली कि अंबेडकर नगर की एक छात्रा की रात में हुई घटना में मौत हो गई। इसलिए जिला प्रशासन के निर्देश पर हम यहां पहुंचे...वह बहुत होनहार छात्रा थी और वह आईएएस की कोचिंग के लिए दिल्ली गई थी। हमने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।"

#WATCH | Delhis Old Rajinder Nagar Coaching Centre Incident, | Shreya Yadav who hails from UPs Ambedkar Nagar lost her life in the incident.

Saurabh Shukla, Sub-District Magistrate, Ambedkar Nagar says, " We got the information that a student from Ambedkar Nagar, died from the… pic.twitter.com/sww4kwzHhh

— ANI (@ANI) July 28, 2024
28 Jul 202412:59:24 PM
सीपीआई(एम) ने की सख्त नियम बनाने की मांग

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर की घटना में केरल के एर्नाकुलम निवासी निविन दलविन की मौत हो गई। इसे लेकर सीपीआई(एम) के राज्यसभा सांसद वी शिवदासन ने कहा, "हमने घटनास्थल का दौरा किया है और पीड़ित के परिवार के सदस्यों से बात की है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। दिल्ली में जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। कोचिंग सेंटर के मालिक सरकार से उचित अनुमति के बिना बेसमेंट में कक्षाएं संचालित करते हैं और लाइब्रेरी स्थापित करते हैं। हम सभी कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा जांच और उनके खिलाफ सख्त नियम बनाने की मांग करते हैं। सरकार इन कोचिंग सेंटरों को बढ़ावा दे रही है क्योंकि अधिकारी और अधिकारी कोचिंग सेंटर मालिकों से भारी मात्रा में पैसा वसूल रहे हैं।"

#WATCH | Delhis Old Rajinder Nagar Coaching Centre Incident, Nivin Dalwin, a resident of Keralas Ernakulam lost his life in the incident.

CPI(M) Rajya Sabha MP V Sivadasan says, " We have visited the spot of incident and spoke to the family members of the victim. This… pic.twitter.com/t40wIonnw3

— ANI (@ANI) July 28, 2024
28 Jul 202412:09:23 PM
कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे पर कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा, "मैं दोनों सरकारों द्वारा गाद हटाने के फंड के दुरुपयोग की तत्काल सीबीआई जांच चाहता हूं। गाद हटाने पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं हुआ है।"

#WATCH | Delhi: On Delhis Old Rajinder Nagar Coaching Centre Incident, Congress leader Abhishek Dutt says, "...I want an immediate CBI inquiry into the misuse of desilting funds by both these governments. Crores of rupees have been spent on desilting, but nothing has happened on… pic.twitter.com/QiGEg13SIA

— ANI (@ANI) July 28, 2024
28 Jul 202412:07:36 PM
कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए: मेयर शैली ओबेरॉय

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे पर मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा, "यह दुखद है कि तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई है। मैंने एमसीडी कमिश्नर को लिखा है कि दिल्ली भर में ऐसे सभी कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए जो एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में हैं और बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं जो बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर रहे हैं और मानदंडों के अनुसार नहीं हैं। राजिंदर नगर में इस बिल्डिंग का कंप्लीशन सर्टिफिकेशन 2021 में दिया गया था और इसमें साफ लिखा है कि बेसमेंट का इस्तेमाल सिर्फ पार्किंग और स्टोरेज के लिए किया जाएगा।"

#WATCH | On Delhis Old Rajinder Nagar Coaching Centre Incident, Mayor Shelly Oberoi says, "...It is sad that 3 children have died. I have written to the MCD Commissioner that strict action should be taken against all such coaching centres across Delhi which are under the… pic.twitter.com/aIwaAEVjFL

— ANI (@ANI) July 28, 2024
28 Jul 202412:04:58 PM
बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में मौजूद थे 30-35 छात्र-छात्राएं

 दुर्घटना के वक्त शनिवार शाम को बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में करीब 30-35 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान अचानक सड़क पर भरा बारिश का पानी बेसमेंट में आने लगा। इससे चीख-पुकार मच गई।

28 Jul 202411:59:48 AM
पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक और कोऑर्डिनेटर को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता और कोर्डिनेटर देशपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य कई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विशेष आयुक्त रवींद्र सिंह यादव का कहना है कि पूछताछ और जांच से जिनकी भी भूमिका का पता लगेगा उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

28 Jul 202411:59:01 AM
गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज

कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने नए कानून 105 यानी गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है।

28 Jul 202411:57:44 AM
हादसे पर स्वाति मालीवाल बोलीं- 'यह आपदा नहीं, हत्या है'

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत पर नाराजगी जताई है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में मालीवाल ने कहा कि यह घटना आपदा नहीं, बल्कि हत्या है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us