दिल्ली के आठ लाख व्यापारियों की मांग अब होगी पूरी, सीएम रेखा गुप्ता ने बजट में घोषित इस नए प्लेटफार्म की रूपरेखा की तय
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने व्यापारियों के लिए ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के गठन की घोषणा की है। यह बोर्ड व्यापारियों की समस्याओं को हल करने और स ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार अब ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का गठन करने जा रही है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली: दिल्ली की CM Rekha Gupta ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता की। जहां पर मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के लिए बड़ी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अब ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का गठन करने जा रही है। इस बोर्ड के गठन की मांग दिल्ली के कारोबारी लंबे समय से कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि इस बोर्ड के गठन की घोषणा उन्होंने अपने बजट भाषण में भी की थी।
अभी तक व्यापारियों की समस्या सुनने को विशेष प्लेटफार्म नहीं था
CM Rekha Gupta ने कहा कि यह बोर्ड दिल्ली के व्यापारियों के कल्याण के लिए बनाया जा रहा है, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। व्यापारियों को इस तरह के बोर्ड का लंबे समय से इंतजार था।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि अभी तक व्यापारियों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए कोई विशेष प्लेटफार्म नहीं था। अब यह बोर्ड सरकार और व्यापारियों के बीच एक मजबूत चैनल के रूप में काम करेगा।
उद्योग मंत्री होंगे चेयरमैन, छह व्यापारी और छह अधिकारी होंगे सदस्य
इसके लिए सरकार ने 10 करोड़ रुपये का फंड भी आवंटित किया है। उद्योग मंत्री इस बोर्ड के चेयरमैन होंगे, जबकि बोर्ड में कुल 15 सदस्य होंगे। इनमें 6 व्यापारी और 6 अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे।
CM Rekha Gupta ने बताया कि दिल्ली के करीब 8 लाख व्यापारियों को इस बोर्ड से सीधा लाभ मिलेगा। व्यापारियों की सुविधा के लिए बोर्ड के संचालन के लिए एक विशेष पोर्टल भी बनाया जाएगा, जिससे वे अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे बोर्ड तक पहुंचा सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और यह बोर्ड व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।