DND और चिल्ला बॉर्डर पर भीषण जाम, BS-4 वाहनों की दिल्ली में नो-एंट्री; हर चौराहे पर सख्त चेकिंग
BS-4 vehicles banned in delhi: दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए 1 नवंबर से गैर-BS-6 वाहनों पर प्रतिबंध के ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली में गैर-BS-6 वाहनों पर 1 नवंबर से प्रतिबंध।
BS-4 वाहनों की चेकिंग से डीएनडी पर भीषण जाम।
नियम उल्लंघन पर 68.4 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi-NCR bs-4 vehicles ban: राजधानी दिल्ली में दीवाली से पहले ही बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए गैर BS-6 वाहनों के प्रवेश पर 1 नवंबर से रोक लगा दी गई है। आज दूसरे दिन भी डीएनडी समेत कई मुख्य मार्गों पर चेकिंग की जा रही है, जिस वजह से जाम की स्थिति बन गई है।
पहले दिन 1 नवंबर को दिल्ली से हजारों वाहनों को वापस भेजा गया। यही स्थिति आज यानी दूसरे दिन भी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा बीएस-4 वाहनों की चेकिंग की जा रही है, जिस वजह से डीएनडी (DND) पर नोएडा जाने वाली लेन पर भीषण जाम लग गया है।
-1793595537380.webp)
यमुना पुल के पास भी जाम
नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर जाम की स्थिति नहीं हैं। टैफिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। हालांकि, नोएडा से दिल्ली की ओर यमुना पुल से जाम लगा है। सराय काले खां और आउटर रिंग रोड व उसके नीचे सर्विस रोड पर भीषण जाम है।

दिल्ली फरीदाबाद बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस द्वारा बीएस-4 वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बीएस-4 वाहनों को वापस भी किया जा रहा है।

चिल्ला बॉर्डर पर भी जाम की स्थिति
नोएडा सेक्टर-14 ए के पास चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस द्वारा बीएस-4 वाहनों की चेकिंग की जा रही है, इसलिए वहां पर जाम जैसी स्थिति भी बन गई है। बीएस-4 वाहनों को वापस भेजा जा रहा है।

68 लाख जुर्माना वसूला
वहीं, लागू विंटर एक्शन प्लान के पहले दिन पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नियमों का उल्लंघन करने पर 68.4 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
गुरुग्राम-दिल्ली सीमाओं पर सघन जांच के कारण यातायात धीमा हुआ और वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं।
यह भी पढ़ें- कुंडली बॉर्डर पर लंबा जाम, पंजाब-हरियाणा से 'INDIA' ब्लॉक की रैली में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियां फंसी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।