कुंडली बॉर्डर पर लंबा जाम, पंजाब-हरियाणा से 'INDIA' ब्लॉक की रैली में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियां फंसी
दिल्ली में कांग्रेस की रामलीला मैदान रैली में जा रहे कार्यकर्ताओं के वाहन कुंडली बॉर्डर और सोनीपत में भीषण जाम ...और पढ़ें
-1793526924848_m.webp)
जाम में फंसी गाड़ियां। जागरण
HighLights
कुंडली बॉर्डर पर कांग्रेस रैली के वाहनों का जाम।
गैर-बीएस6 वाहनों की चेकिंग से लगा भीषण जाम।
सरहौल बॉर्डर पर पुलिस-कार्यकर्ताओं के बीच झड़प।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। कुंडली बॉर्डर पर भीषण जाम लग गया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेताओं की गाड़ियां भी जाम में फंस गई हैं। उधर, सोनीपत के केजीपी-केएमपी जीरो पॉइंट पर भी वाहनों की कतारें लग गई हैं।
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर बीएस-6 वाहनों की नो-एंट्री के चलते पुलिस रविवार सुबह से चेकिंग कर रही है, जिस वजह से हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। वहीं, जाम के चलते केजीपी-केएमपी रूट को डायवर्ट भी किया गया है।
सरहौल बॉर्डर पर ग्रेप-4 के तहत गैर BS-6 वाहनों को रोके जाने के दौरान रविवार को कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई।
बताया जाता है कि दिल्ली महारैली में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कुछ वाहन BS-6 मानक के अनुरूप नहीं थे, जिन्हें पुलिस ने बॉर्डर पर रोक दिया।
पुलिस से कार्यकर्ताओं की झड़प
वहीं, इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ बहस शुरू कर दी, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और बाद में वैध कागजात वाले वाहनों को जाने दिया गया।