दिल्ली ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, आतंकी उमर का मददगार शोएब फरीदाबाद से गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली ब्लास्ट मामले में आतंकी उमर के सहयोगी शोएब को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

आतंकी उमर का मददगार शोएब फरीदाबाद से गिरफ्तार।
एएनआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली में लाल किले के बाहर 10 नवंबर को हुए कार बम विस्फोट मामले में फरीदाबाद के धौज निवासी शोएब को गिरफ्तार किया है। शोएब इस केस का सातवां आरोपी है। एनआईए की जांच में पता चला है कि उसने आतंकवादी उमर उन नबी को विस्फोट से ठीक पहले पनाह दी थी और उसे लॉजिस्टिक सहायता भी मुहैया कराई थी।
इस विस्फोट में अब तक 15 लोगों की मौत हुई और दर्जनों घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे पहले एनआईए ने कार बम धमाके के मुख्य आरोपी उमर के छह अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। शोएब की गिरफ्तारी के साथ जांच में अहम प्रगति हुई है।
उमर को कमरे दिलाकर शोएब ने ली थी पूरी गारंटी
सूत्रों से पता चला है कि शोएब ने आतंकी उमर क सामान इधर से उधर पहुंचाने में मदद की थी। उसने ही नूंह में उमर को अपनी साली अफसाना के घर में कमरा किराये पर दिलाया था और पूरी गारंटी ली थी। 10 नवंबर को दिल्ली में धमाके से पहले 10 दिन उमर नूंह के इसी घर में रहा था। धमाके वाले दिन वह नूंह से ही दिल्ली के लिए गया था। अब एनआईए उसे यूनिवर्सिटी लेकर आएगी और नूंह भी लेकर जाएगी।
