राहुल गांधी जिस बस में सवार थे वो दिल्ली में बैन निकली; PUC और फिटनेस एक्सपायर, BJP ने की शिकायत
दिल्ली भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। उन पर रामलीला मैदान रैली में ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, फोटो-दैनिक जागरण
HighLights
दिल्ली भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज की।
रैली में प्रतिबंधित BS-3 वाहन के उपयोग का आरोप।
वाहन की फिटनेस समाप्त, प्रदूषण नियमों का उल्लंघन।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंध की ओर से विशाल रैली की गई। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ विरोध जताया गया। अब दिल्ली भाजपा ने पुलिस से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत की है।
दिल्ली भाजपा की ओर से कहा गया कि कांग्रेस पार्टी की रैली के दौरान राहुल गांधी जिस वाहन पर चढ़े थे वह दिल्ली में प्रतिबंधित था।
दिल्ली में प्रतिबंधित था रैली में मौजूद वाहन
दिल्ली भाजपा का दावा है कि राहुल गांधी जिस वाहन में थे वह बीएस 3 वाहन था और उसकी फिटनेस एक्सपायर हो चुकी थी। बता दें कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए आज यानी एक नवंबर से नए नियम लागू किए गए हैं, जिसके तहत दूसरे राज्यों से बीएस-4 और उससे नीचे के वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध है।
1 नवम्बर 2026 माननीय आयुक्त महोदय दिल्ली पुलिस, नई दिल्ली माननीय @CPDelhi सर, नमस्कार। आज @INCIndia ने एक रैली की थी जिसमें श्री @RahulGandhi राजस्थान में पंजीकृत बस मे चढ़ कर चले। आज से दिल्ली में प्रदूषण के उच्च स्तरीय नियम लागू हो गये हैं और मेरी जानकारी अनुसार श्री Rahul Gandhi जिस बस मे सवार हुए उसका नम्बर था RJ 25 PA 2151 - उस Bus ने अनेक नियमों की अवहेलना की है : 1. बस BS III थी - डीजल की थी - यानि दिल्ली में चल ही सकती थी। 2. इस बस की फिटनेस खत्म 20 September 2026 को और प्रदूषण सर्टिफिकेट 28 फरवरी 2026 को खत्म हो चुका है। 3. बस सवाई माधोपुर Rajasthan RTO में पंजीकृत है। कृप्या सम्बंधित Delhi @dtptraffic Police को इस Bus के विरूद्ध उचित कार्रवाई का निर्देश दें। यह बस अभी दिल्ली में है इसे Seize किया जाना चाहिए। सादर प्रवीण शंकर कपूर मीडिया प्रमुख एवं प्रवकता @BJP4Delhi @hdmalhotra @gupta_rekha @ANI @PTI_News @ians_india @TajinderBagga
— Praveen Shankar Kapoor (@praveenskapoor) November 1, 2026
मीडिया प्रमुख और प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि उस वाहन के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस वाहन को दिल्ली की सड़कों पर दौड़ाकर नियमों का मजाक बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- 'विरासत संग भव्य होगा शहर का भविष्य', दिल्ली स्थापना दिवस पर CM रेखा गुप्ता का जनता को संदेश