'विरासत संग भव्य होगा शहर का भविष्य', दिल्ली स्थापना दिवस पर CM रेखा गुप्ता का जनता को संदेश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली स्थापना दिवस पर दिल्लीवासियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने दिल्ली की ऐतिहासिक विरासत को ...और पढ़ें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। फोटो-जागरण आर्काइव
HighLights
दिल्ली स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को बधाई दी।
शहर की ऐतिहासिक पहचान और विरासत को बरकरार रखने का संकल्प।
दिल्ली का भविष्य भव्य होगा, विकास नई ऊंचाइयों को छुएगा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को दिल्लीवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सदियों पुरानी पहचान और ऐतिहासिक विरासत को बरकरार रखते हुए शहर का भविष्य भव्य बनाया जाएगा।
सरकार का संकल्प है कि दिल्ली की विरासत भी समृद्ध हो और विकास भी नई ऊंचाइयों को छुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक नवंबर 1956 को दिल्ली को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा मिला था। यह दिन दिल्ली के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है।
कई युगों का गवाह बना दिल्ली
इंद्रप्रस्थ की गौरवगाथा से लेकर आधुनिक भारत के गौरव तक दिल्ली ने कई युगों को देखा है। इसकी मिट्टी में सभ्यताओं की यादें और यमुना की धारा में इतिहास की कहानियां समाहित हैं।
उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर संदेश जारी कर कहा कि लाल किले की प्राचीर से देश के गौरव की आवाज गूंजती है, वहीं कर्तव्य पथ स्वतंत्र भारत के आत्मविश्वास को दर्शाता है।
दिल्ली का अपने गौरवशाली अतीत
दिल्ली की अपनी विशिष्ट पहचान और संस्कृति है। सरकार का प्रयास होगा कि शहर की हर गली में खुशहाली, हर घर में आधुनिक सुविधाएं और प्रत्येक नागरिक के जीवन में समृद्धि आए। उन्होंने कहा कि दिल्ली अपने गौरवशाली अतीत के अनुरूप शानदार भविष्य की ओर आगे बढ़ेगी।