SIR के खिलाफ प्रदर्शन पर हिरासत में 80 से ज्यादा छात्र, कनाॅट प्लेस की तरफ बढ़ने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन
दिल्ली में एसआइआर के विरोध में मिंटो रोड पर प्रदर्शन कर रहे 80 से अधिक छात्रों को पुलिस ने हिरासत ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने 80 से ज्यादा स्टूडेंट्स को डिटेन किया। फोटो: एआई जनरेटेड
HighLights
एसआइआर के विरोध में छात्रों ने मिंटो रोड पर प्रदर्शन किया।
पुलिस ने कनाट प्लेस जाने से पहले 80 से अधिक छात्रों को रोका।
धारा 163 के चलते छात्रों को हिरासत में लिया गया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में SIR के विरोध में रविवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कनॉट प्लेस में घुसने से पहले ही पुलिस ने मिंटो रोड पर करीब 80 से छात्रों को रोककर हिरासत में ले लिया।
प्रदर्शन का आह्वान छात्र संगठन दिशा की ओर से किया गया था। संगठन की मांग थी कि चुनाव आयोग की ओर से कराई जा रही SIR की प्रक्रिया रद की जाए। प्रदर्शन में शामिल छात्र मिंटो रोड से कनॉट प्लेस की ओर बढ़ रहे थे।
इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। नई दिल्ली जिले में धारा 163 लागू होने के चलते पुलिस ने छात्रों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी। पुलिस की कार्रवाई के चलते छात्र कनॉट प्लेस तक नहीं पहुंच सके।
मिंटो रोड पर छात्रों को रोका, हिरासत में लिया
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रविवार को बड़ी संख्या में छात्र मिंटो रोड पर जुटे और वहां से जंतर-मंतर की ओर मार्च शुरू किया। छात्र नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया।
प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकते हुए हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली से 59 मिनट में आगरा और दो घंटे से कम समय में कानपुर, जानिए बुलेट ट्रेन से किन शहरों को मिलेगा फायदा?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।