बीएस-चार श्रेणी से कम वाले 500 से ज्यादा वाहनों को दिल्ली में नहीं मिली एंट्री, बॉर्डर पर पुलिस की टीमें तैनात
दिल्ली परिवहन विभाग ने बीएस-तीन और उससे नीचे के मालवाहक वाहनों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। विभाग ने बताया कि ...और पढ़ें
-1762190668133_m.webp)
बीएस 4 से नीचे के करीब 500 मालवाहक वाहनों को दिल्ली में नहीं मिली एंट्री।
HighLights
500 से ज्यादा वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाए
बीएस-तीन और उससे नीचे के वाहनों पर रोक
दिल्ली की सीमाओं पर सख्त निगरानी जारी
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दूसरे राज्यों में पंजीकृत बीएस-तीन और इससे नीचे की श्रेणी के मालवाहक वाहनों पर कार्रवाई के मामले में परिवहन विभाग ने साफ किया है कि उसकी तरफ से पूरी सख्ती बरती जा रही है और अभी तक 500 ऐसे वाहनों को दिल्ली की सीमा से वापस किया गया है। ऐसे वाहनों पर एक नवंबर से रोक दिया गया था।
परिवहन विभाग द्वारा शेयर किए गए डेटा के अनुसार, पहले दिन 266 गाड़ियों को वापस भेजा गया, उसके बाद रविवार को 179 और सोमवार को 68 गाड़ियों को वापस भेजा गया। दिल्ली की सीमाओं पर परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं।
