विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत नहीं, ITO पर 414 पहुंचा AQI; कैसे करें जहरीली हवा से बचाव

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:22 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 14 Nov 2026 08:27 AM (GMT+05:30)

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह भी वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिली, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'गंभीर' श्रेणी ...और पढ़ें

दिल्ली में आज भी एक्यूआई 400 पार रहा। ANI

दिल्ली में आज भी एक्यूआई 400 पार रहा। ANI

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण 'गंभीर' श्रेणी में।

  2. कनॉट प्लेस में AQI 326, ITO पर 414 दर्ज।

  3. लोगों को सांस लेने में लगातार दिक्कतें हो रही हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi AQI Today: दिल्ली-एनसीआर में आज शनिवार सुबह भी लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिली। एनसीआर में पिछले कई दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में चल रहा है, जिस वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली के कनॉट प्लेस के बाहरी और अंदरूनी सर्कल में आज सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 326 दर्ज किया गया है, जिसे 'बहुत खराब' कैटेगरी में रखा गया है।

उधर, आईटीओ पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 414 रिकॉर्ड किया गया है, जिसे 'गंभीर' कैटेगरी में माना जाता है। हालांकि, धौला कुआं के आसपास के इलाके में आज सुबह करीब 6 बजे AQI 147 दर्ज किया ह, जिसे 'मॉडरेट' कैटेगरी में रखा गया है।

आज कहां कितना रहा AQI

स्थान AQI श्रेणी
आनंद विहार 378 बहुत खराब
अशोक विहार 340 बहुत खराब
बवाना दिल्ली 388 बहुत खराब
चांदनी चौक दिल्ली 391 बहुत खराब
आईजीआई एयरपोर्ट 352 बहुत खराब
नोएडा सेक्टर-62 439 गंभीर
इंदिरापुरम गाजियाबाद 365 बहुत खराब
हापुड़ 365 बहुत खराब
गुरुग्राम सेक्टर-51 216 खराब

एम्स के विशेषज्ञों ने लोगों को प्रदूषण के दौरान खुले में टहलने और व्यायाम करने से बचने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से सांस व हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मास्क पहनने की सलाह

फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग के रेस्पिरेटरी मेडिसिन एवं रेस्पिरेटरी क्रिटिकल केयर विभाग के सीनियर डायरेक्टर एवं एचओडी डॉ. विकास मौर्य के अनुसार, प्रदूषित हवा में मौजूद सूक्ष्म विषैले कण नाक के प्राकृतिक फिल्टर को पार कर फेफड़ों में पहुंच जाते हैं। इससे शरीर में सूजन बढ़ती है और अस्थमा व ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियां गंभीर हो सकती हैं।

हृदय पर दबाव बढ़ने के साथ सीने में असहजता भी हो सकती है। बाहर निकलना आवश्यक हो तो अच्छी तरह फिट होने वाला एन95 मास्क पहनें। कपड़े और ढीले सर्जिकल मास्क पीएम 2.5 के सूक्ष्म कणों से पर्याप्त सुरक्षा नहीं देते। अस्थमा और सीओपीडी के मरीज निर्धारित इन्हेलर और दवाएं नियमित लेते रहें। चिकित्सक की सलाह के बिना दवा बंद न करें।

घर के अंदर भी रखें सावधानी

प्रदूषण अधिक होने पर घर की खिड़कियां बंद रखें और संभव हो तो हेपा फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल करें। पर्याप्त पानी पिएं। संतरा, नींबू और आंवला जैसे विटामिन सी से भरपूर फल आहार में शामिल करें। इन्फ्लूएंजा और न्यूमोकोकल संक्रमण से बचाव के लिए चिकित्सक की सलाह से टीकाकरण भी कराएं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली बना देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, सुबह 403 पहुंचा AQI; सोमवार तक भी राहत के आसार नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।