विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के राजीव नगर में 45 वर्षीय महिला की गला काटकर हत्या, पुलिस खंगाल रही रिश्तेदारों की कुंडली

By Rajeev RanjanEdited By: Neeraj Tiwari
Published: Sat, 28 Nov 2026 10:18 AM (IST)

दिल्ली के रोहिणी जिले के राजीव नगर में शुक्रवार देर रात 45 वर्षीय महिला रेखा की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए रंजिश, लूटपाट और रिश्तेदारों सहित विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

देर रात घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

देर रात घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

HighLights

  1. रोहिणी के राजीव नगर में 45 वर्षीय महिला की हत्या।

  2. महिला रेखा का गला काटकर की गई बेरहमी से हत्या।

  3. पुलिस रंजिश और लूटपाट सहित कई पहलुओं की जांच कर रही।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। रोहिणी जिले के बेगमपुर थाना क्षेत्र के राजीव नगर में शुक्रवार देर रात 45 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। महिला की पहचान रेखा के रूप में हुई है। उनका गला काटकर हत्या की गई। देर रात घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेखा अपने परिवार के साथ राजीव नगर में रहती थीं। उनके पति कांट्रेक्टर हैं। परिवार में तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल, हत्या किसने की और इसके पीछे क्या वजह रही, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

रंजिश और लूटपाट समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। साथ ही, महिला के संपर्क में रहने वाले लोगों और कुछ रिश्तेदारों की भूमिका को लेकर भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: 5 मंजिल की परमिशन लेकर सात मंजिल का किया निर्माण, मॉल पर शिकायतों के बाद भी DDA खामोश

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर से दिल्ली तक ड्रग्स सप्लाई, 656 ग्राम अफीम और 21 ग्राम MDMA के साथ तस्कर गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।