विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DDA की खुशहाल परिवार योजना में 445 फ्लैट्स, 4 लाख रुपये में बुकिंग; नरेला से जहांगीरपुरी तक घर लेने के ऑप्शन

Published: Thu, 19 Nov 2026 08:30 AM (IST)

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने धनतेरस पर 'खुशहाल परिवार योजना 2026' लॉन्च की है, जिसमें मध्यम आय वर्ग के लिए 445 ...और पढ़ें

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana 2026

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana 2026

HighLights

  1. DDA खुशहाल परिवार योजना में 445 MIG फ्लैट्स उपलब्ध

  2. बुकिंग राशि 4 लाख रुपये, फ्लैट्स 43 लाख से 1.1 करोड़

  3. नरेला, लोकनायकपुरम, जहांगीरपुरी में फ्लैट्स के विकल्प

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने धनतेरस के शुभ अवसर पर अपनी नई आवासीय योजना डीडीए खुशहाल परिवार योजना 2026 (DDA Khushhaal Pariwaar Yojana 2026) लॉन्च की थी। अब इसमें बुकिंग शुरू हो चुकी है।

इस योजना के तहत मध्यम आय वर्ग (MIG) के कुल 445 फ्लैट्स के लिए पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) खोले गए हैं। फ्लैट्स की अनुमानित कीमत उनके आकार, क्षेत्र और लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग है।

रजिस्ट्रेशन चार्ज और फ्लैट की कीमत

एमआईजी फ्लैट की बुकिंग राशि 4 लाख रुपये तय की गई है। इसके अलावा आवेदकों को 2,500 रुपये का एकमुश्त (वन-टाइम) नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन शुल्क भी देना होगा। हालांकि, जिन आवेदकों ने पोर्टल पर पहले से रजिस्ट्रेशन करा रखा है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं है। इन फ्लैट्स की कीमत इनके आकार और क्षेत्र के आधार पर 43 लाख रुपये से लेकर 1.1 करोड़ रुपये तक रखी गई है।

कहां-कहां उपलब्ध हैं फ्लैट्स?

योजना के तहत दिल्ली के तीन प्रमुख इलाकों में एमआईजी (MIG) श्रेणी के फ्लैट्स ऑफर किए जा रहे हैं...

  • नरेला (सेक्टर A1-A4, पॉकेट 1B और 1C): 296 फ्लैट
  • लोकनायकपुरम (पॉकेट ई): 132 फ्लैट
  • जहांगीरपुरी: 17 फ्लैट

महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन प्रक्रिया

  • रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 6 नवंबर 2026 (धनतेरस के दिन से)
  • बुकिंग की शुरुआत: 16 नवंबर 2026

कैसे करें आवेदन?

सभी इच्छुक खरीदार डीडीए के आधिकारिक आवास पोर्टल https://eservices.dda.org.in के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण और बुकिंग कर सकते हैं।

बुकिंग राशि और शुल्क

एमआईजी फ्लैट्स के लिए बुकिंग राशि चार लाख रुपये तय की गई है। पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग के लिए 2,500 रुपये का एकमुश्त (non-refundable) रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। हालांकि, जिन लोगों ने पहले से पोर्टल पर पंजीकरण किया हुआ है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है।

कीमत और एरिया

फ्लैट्स की अनुमानित कीमत उनके आकार, क्षेत्र और लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग है...

  • लोकनायकपुरम: यहां फ्लैट्स की कीमत लगभग 1.14 करोड़ से 1.19 करोड़ रुपये के बीच है।
  • जहांगीरपुरी: यहां फ्लैट्स की कीमत लगभग 43 लाख से 1.13 करोड़ रुपये के दायरे में उपलब्ध हैं।
  • नरेला: इस क्षेत्र में फ्लैट्स की अनुमानित कीमत (25 प्रतिशत छूट के बाद) लगभग 67 लाख से शुरू होती है।

इसके अलावा खरीदार योजना के तहत उपलब्ध फ्लैट्स का मौके पर जाकर निरीक्षण भी कर सकते हैं, जिसके लिए डीडीए ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में संबंधित साइट इंजीनियरों के संपर्क विवरण भी जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के अशोक विहार में नाले में मिला बच्चे का शव, वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पास मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें- प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का एक्शन प्लान: सीएम रेखा गुप्ता ने की हाई-लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।