दिल्ली के अशोक विहार में नाले में मिला बच्चे का शव, वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पास मचा हड़कंप
दिल्ली के अशोक विहार थाना इलाके में एक नाले से बच्चे का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। ...और पढ़ें

HighLights
अशोक विहार नाले में बच्चे का शव बरामद हुआ।
वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पास शव मिला।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। अशोक विहार थाना इलाके के नाले से बच्चे का शव बरामद हुआ है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक नाले में एक बच्चे का शव ऊपर तैरता हुआ दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच कर रही है।