विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सफाई के लिए दक्षिणपुरी वार्ड को मिलीं 30 टिपर गाड़ियां, विधायक बोले- वाहन बढ़ाने से नहीं सुधरेगी व्यवस्था

Published: Thu, 26 Nov 2026 12:35 PM (GMT+05:30)

दिल्ली सरकार ने देवली विधानसभा के दक्षिणपुरी वार्ड-164 में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए 30 नए टिपर वाहन उपलब्ध कराए हैं। 

दक्षिणपुरी वार्ड में टिपर वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक। जागरण

दक्षिणपुरी वार्ड में टिपर वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक। जागरण

HighLights

  1. दक्षिणपुरी वार्ड 164 को मिले 30 नए टिपर वाहन।

  2. विधायक प्रेम चौहान ने वाहनों को हरी झंडी दिखाई।

  3. सफाई सुधार के लिए जमीनी काम और निगरानी आवश्यक।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। देवली विधानसभा के दक्षिणपुरी वार्ड नंबर-164 में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने 30 नई टिपर वाहन उपलब्ध कराए हैं। विधायक प्रेम चौहान ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया।

विधायक प्रेम चौहान ने कहा कि दिल्ली के हर वार्ड में कम से कम 40 टिपर गाड़ियों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पहले वार्ड में 6 से 10 गाड़ियों से ही काम चलाया जा रहा था, जिसकी वजह से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। सदन में लगातार आवाज उठाने के बाद अब 30 गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं।

हालांकि, विधायक ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ गाड़ियों की संख्या बढ़ाने से दिल्ली साफ नहीं होगी। जब तक कर्मचारी और अधिकारी ग्राउंड पर काम नहीं करेंगे और उनकी नियमित मानिटरिंग नहीं होगी, तब तक सफाई व्यवस्था में सुधार मुश्किल है। इस अवसर पर निगम पार्षद रामस्वरूप कनौजिया भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे कूड़े के ढेर में लगी आग, इलाके में फैला धुएं का गुब्बार

यह भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इंजीनियर रशीद की याचिका पर दिल्ली HC ने ईडी को दिया समय, 16 दिसंबर तक टली सुनवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।