दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे कूड़े के ढेर में लगी आग, इलाके में फैला धुएं का गुब्बार
गीता कॉलोनी में फ्लाईओवर के नीचे कूड़े के ढेर में आग लग गई, जिससे इलाके में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

गीता कॉलोनी में फ्लाईओवर के नीचे कूड़े के ढेर में लगी आग की फोटो। (वीडियो ग्रैब- ANI)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी इलाके में आज फ्लाईओवर के नीचे जमा कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और इलाके में धुआं फैल गया।
सूचना मिलते ही फायल ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
खबर अभी अपडेट हो रही है...
खबर को ANI इनपुट से बनाया गया है।