विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इंजीनियर रशीद की याचिका पर दिल्ली HC ने ईडी को दिया समय, 16 दिसंबर तक टली सुनवाई

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:41 AM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सांसद इंजीनियर रशीद की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है।

दिल्ली हाई कोर्ट। फाइल फोटो - सोशल मीडिया

दिल्ली हाई कोर्ट। फाइल फोटो - सोशल मीडिया

HighLights

  1. ईडी को इंजीनियर रशीद की याचिका पर जवाब दाखिल करने का समय मिला।

  2. मामला जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी गतिविधियों की फंडिंग से संबंधित है।

  3. दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई 16 दिसंबर तक के लिए स्थगित की।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय करने के ट्रायल कोर्ट के निर्णय के खिलाफ बारामूला के सांसद इंजीनियर रशीद की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को समय दिया।

यह मामला जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी गतिविधियों के लिए हवाला के जरिए पाकिस्तान से फंडिंग से जुड़ा है। बुधवार को सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने विशेष सरकारी वकील से सलाह लेने के लिए एक हफ्ते का समय देने का अदालत से अनुरोध किया।

19 नवंबर तक जवाब देने को कहा

इस पर न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की पीठ मामले की सुनवाई 16 दिसंबर तक के लिए स्थगित करते हुए ईडी को जवाब दाखिल करने को कहा। इससे पहले अदालत ने ईडी को 19 नवंबर तक जवाब देने को कहा था।

आदेश को दी चुनौती

रशीद ने आरोप तय करने के ट्रायल कोर्ट के 9 सितंबर के आदेश को चुनौती दी है। अदालत ने इंजीनियर रशीद, जेल में बंद अलगाववादी नेता यासीन मलिक और पांच अन्य लोगों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए थे।

अदालत ने रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री के आधार पर अपराध में उनकी भूमिका का मजबूत संदेह जताते हुए प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मुकदमा चलाने का आदेश दिया था।

ईडी का आरोप है कि आरोपियों ने अलग-अलग माध्यमों से 8.94 करोड़ रुपये की अपराध से प्राप्त रकम जुटाने के साथ ही इसका उपयोग किया।

यह भी पढ़ें- जेल में बंद सांसद इंजीनियर रशीद पर दिल्ली HC का NIA से सवाल- दिल्ली में ही रहने की शर्त पर दे सकते हैं जमानत?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।