Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आप के पक्ष में सीवाईएसएस बनाएगी माहौल

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 29 Apr 2019 07:44 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी छात्र विग सीवाईएसएस (छात्र युवा संघर्ष समिति) को इस लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए माहौल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। रणनीति के अनुसार छात्र विग मतदान होने तक अब लगाचार प्रचार अभियान चलाएगा। यह अभियान किसी प्रत्याशी के लिए न होकर पार्टी के लिए होगा।

    Hero Image
    आप के पक्ष में सीवाईएसएस बनाएगी माहौल

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

    आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी छात्र विग सीवाईएसएस (छात्र युवा संघर्ष समिति) को इस लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए माहौल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। रणनीति के अनुसार छात्र विग मतदान होने तक अब लगातार प्रचार अभियान चलाएगा। यह अभियान किसी प्रत्याशी के लिए न होकर पार्टी के लिए होगा। जिसमें मुख्य मुद्दा रहेगा कि दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य क्यों जरूरी? आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय के नेतृत्व में दिल्ली विश्वविद्यालय के पास इस अभियान की शुरुआत की गई। यह आप के प्रचार अभियान के तीसरे चरण का हिस्सा है। इस अभियान के तहत छात्र विग के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-चार के बाहर खड़े होकर जनता को पर्चे बांटकर पूर्ण राज्य से होने वाले लाभ के बारे में बताया। आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए जनता से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राय ने कहा कि पिछले चार साल में आम आदमी पार्टी ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सुधार किया है। दिल्ली में देश के कोने-कोने से आकर लोग रहते हैं और दिल्ली के कॉलेजों में अपनी उच्च शिक्षा की पढ़ाई करते हैं। छात्रों के मुकाबले दिल्ली में कॉलेजों की, विश्वविद्यालयों की बहुत कमी है। पूर्ण राज्य न होने के कारण आम आदमी पार्टी एक भी नया कॉलेज और विश्वविद्यालय नहीं बना पा रही है।

    कॉलेजों की कमी के कारण दिल्ली के ही छात्रों को दिल्ली के कॉलेजों में दाखिला नहीं मिल पाता। आम आदमी पार्टी के सातों प्रत्याशी जीतेंगे तो संसद में दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग को उठाएंगे। दिल्ली पूर्ण राज्य बनेगी तो दिल्ली सरकार को और अधिक अधिकार प्राप्त होंगे। दिल्ली में नए कॉलेजों, विश्वविद्यालयों का निर्माण हो सकेगा।

    राय ने कहा कि इससे पहले दिल्ली की जनता ने दो बार कांग्रेस को सातों लोकसभा सीट जिता कर दी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सातों लोकसभा सीटें जिता कर दी। परंतु दोनों ही पार्टियों ने दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि हमारा यह छात्र संगठन दिल्ली के छात्रों और युवाओं के बीच जाकर भाजपा और कांग्रेस द्वारा किए गए धोखे को बेनकाब करने का काम करेगा।