Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भूमाफिया रोहित चौधरी गिरोह का बदमाश धरा

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 05 Nov 2020 10:04 PM (IST)

    दो बदमाश को पुलिस ने घटना के कुछ दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। वे फिलहाल जमानत पर बाहर आ गए हैं। 4 नवंबर को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि रोहित चौधरी गिरोह का कुख्यात मनीष अपने घर आया नगर आया हुआ है। एसीपी पंकज सिंह व इंस्पेक्टर विकास राणा के नेतृत्व में एसआइ हरवीर सिंह मनोज कुमार एएसआइ जयप्रकाश हवलदार धर्मवीर सिंह की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच रोहित गिरोह के मकोका आरोपित फरार अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।

    भूमाफिया रोहित चौधरी गिरोह का बदमाश धरा

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भूमाफिया रोहित चौधरी गिरोह के बदमाश मनीष उर्फ रिकल को गिरफ्तार किया है। 28 जून की रात आया नगर में एक व्यक्ति के खाली प्लॉट पर कब्जा करने के मामले में मनीष वांछित था। रोहित फतेहपुर-बेरी इलाके में सरकारी व आम लोगों की जमीन पर कब्जा करता है। गिरोह के कई सदस्यों पर मकोका भी लगाया जा चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि मनीष, आया नगर का रहने वाला है। 28 जून की रात रोहित चौधरी व मनीष समेत करीब 10 बदमाशों ने राजेंद्र सिंह के प्लॉट पर कब्जा कर लिया था। बदमाशों ने प्लॉट मालिक व आसपास के लोगों को डराने के मकसद से हवा में कई राउंड फायरिग भी की थी। राजेंद्र सिंह ने फतेहपुर-बेरी थाने में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बदमाशों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की गई। दो बदमाश तो घटना के कुछ दिन बाद ही दबोच लिए गए थे। वे फिलहाल जमानत पर बाहर आ गए हैं। 4 नवंबर को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि रोहित चौधरी गिरोह का कुख्यात मनीष आया नगर में है। सूचना के आधार पर एसीपी पंकज सिंह, इंस्पेक्टर विकास राणा, एसआइ हरवीर सिंह, मनोज कुमार, एएसआइ जयप्रकाश व हवलदार धर्मवीर सिंह की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।