Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कूड़ा निस्तांरण प्लांट को मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 31 Mar 2019 08:45 PM (IST)

    घोंडा गुजरान में कचरा निस्तारण संयंत्र के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से जमीन का प्रस्ताव सामने आने के बाद एक बार फिर से यह मामला उठने लग ...और पढ़ें

    Hero Image
    कूड़ा निस्तांरण प्लांट को मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : घोंडा गुजरान में कचरा निस्तारण संयंत्र के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से जमीन का प्रस्ताव सामने आने के बाद एक बार फिर से यह मामला उठने लगा है। चुनावी माहौल में कांग्रेस इस मुद्दे को हवा देने में जुट गई है। इस क्रम में कांग्रेस ने रविवार को खजूरी चौक पर प्रदर्शन किया। इसमें स्थानीय सांसद मनोज तिवारी और मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुदित अग्रवाल ने कहा कि अगर यमुना खादर में कूड़े का पहाड़ बनता है तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। यह यमुना का किनारा है। किसी भी तरह का संयंत्र यमुना के पानी को प्रदूषित करेगा। उन्होंने कहा जिस यमुना की सफाई के लिए काम किया जाना चाहिए, वहां उसमें गंदगी डालने की योजना बनाई जा रही है। इससे यहां रहने वाले हजारों लोगों के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि डीडीए इस तरह का संयंत्र लोधी गार्डन आदि जगहों पर क्यों नहीं लगाता। मुदित अग्रवाल ने कहा कि यह प्रदर्शन सांकेतिक है। अगर सरकार नहीं मानी तो भूख हड़ताल और चक्का जाम करने को भी हम तैयार हैं।

    पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस इसके विरोध में किसी हद तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि सांसद मनोज तिवारी ने यहां कुछ दिन पहले नारियल फोड़ कर एलिवेटेड रोड, झील पार्क और बच्चों के खेलने के लिए मैदान बनाने की घोषणा की थी, लेकिन इसकी आड़ में कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगाने की तैयारी चल रही थी।

    प्रदर्शन करने वालों में पार्षद परवीना मारूफ, पूर्व पार्षद रेखा रानी, अनिल गौतम, ताज मोहम्मद, आस मोहम्मद, ईश्वर सिंह बागड़ी, अनिल वशिष्ठ, अजीत चौधरी, वेदप्रकाश बेदी, चौधरी बिजेंद्र प्रधान, मंजू शर्मा, खेमचंद सैनी, सुशील जाली वाले, रविद्र त्यागी, नासिर जावेद, आकाश ढिकिया, संजय गौड़, श्रवन पांचाल, खलील कुरैशी, प्रेमपाल आदि शामिल रहे।