जामिया मिल्लिया गेट से हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, सरिता विहार थाने ले गई दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के गेट नंबर-7 के पास से हिरासत में लिया। ...और पढ़ें

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। फोटो: आर्काइव
HighLights
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के गेट नंबर-7 के पास से गिरफ्तारी।
छात्र संघ बहाली के विरोध प्रदर्शनों से जुड़ा है मामला।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के गेट नंबर-7 के पास से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया है।
रात करीब 8:50 बजे पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और सरिता विहार थाने ले गई। हालांकि, इस कार्रवाई की वजह और पुलिस का आधिकारिक पक्ष अभी स्पष्ट नहीं है।
जामिया में छात्र संघ बहाली को लेकर जारी है विरोध
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन जारी है। छात्र 2006 से बंद पड़े जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्र संघ (JMISU) को बहाल करने और छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने विश्वविद्यालय के कुलपति मजहर आसिफ को पत्र लिखकर छात्र संघ बहाल करने और प्रदर्शन से जुड़े छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग की थी।
यह भी पढ़ें- जामिया में छात्रों की भूख हड़ताल जारी, मांगों पर विचार के लिए बनी सात सदस्यीय उच्च-स्तरीय समिति
यह भी पढ़ें- जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाया, परिसर में हंगामा और विरोध प्रदर्शन
