Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कॉलेज प्रोफाइल: श्यामलाल कॉलेज

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 01 Jun 2019 06:51 PM (IST)

    विश्वविद्यालय से संबद्ध श्याम लाल कॉलेज डीयू के अच्छे कॉलेजों की सूची में है। यमुनापार इलाके के शाहदरा में स्थित यह कॉलेज अपनी उतकृष्ट शिक्षा गुणवत्ता ...और पढ़ें

    Hero Image
    कॉलेज प्रोफाइल: श्यामलाल कॉलेज

    दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध श्याम लाल कॉलेज डीयू के अच्छे कॉलेजों की सूची में है। यमुनापार इलाके के शाहदरा में स्थित यह कॉलेज अपनी उत्कृष्ट शिक्षा गुणवत्ता व प्रतिभाशाली फैकल्टी के कारण ही यमुनापार में प्रसिद्ध है। बड़ा खेल मैदान भी इस कॉलेज की अपनी पहचान है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) कॉलेज को बी प्लस की ग्रेडिंग नवाज चुका है। वहीं, एनआइआरएफ रैंकिग में 41वां स्थान है। पढ़ाई के साथ-साथ यह कॉलेज खेल कूद में भी आगे रहता है। यही कारण है कि यहां के छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीतकर कॉलेज का नाम रोशन कर चुके हैं। कॉलेज के वार्षिक समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी शामिल हो चुके हैं। इतिहास

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -कॉलेज के इतिहास के बारे में प्राचार्य रवि नारायण कर ने बताया कि पूर्वी दिल्ली इलाके में शिक्षा का उजियारा फैलाने के लिए 1964 में पद्मश्री श्याम लाल गुप्ता की ओर से इसकी स्थापना की गई थी। इसका उद्देश्य मुख्य रूप से पूर्वी दिल्ली की छात्राओं को शिक्षा देकर मजबूत बनाना था। उस समय कॉलेज का शिलान्यास तत्कालीन उपराष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन की ओर से किया गया था। वर्तमान में यहां करीब 3940 छात्र शिक्षा ले रहे हैं। वहीं, 132 टीचिग व 87 नॉन टीचिग स्टॉफ है। यह है खास

    -प्रचार्य रवि नारायण कर ने बताया कि छात्रों के लिए छह सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इसमें सेंटर फॉर इंडस्ट्री इंटरैक्शन, जिसमें एंटरप्रेन्योरशिप व प्लेसमेंट के लिए छात्रों को तैयार किया जाता है। दूसरा सेंटर फॉर स्किल डेवलेपमेंट है। इसमें विदेशी भाषाओं का कोर्स कराया जाता है। इसमें स्पैनिश, फ्रेंच व जर्मन भाषाओं को सिखाया जाता है। वहीं, बांबे स्टॉक एक्सचेंज के साथ मिलकर छात्रों को वित्तीय बैंकिग के क्षेत्र में शिक्षा दी जाती है। तीसरा वूमेन डेवलपमेंट सेल है, जोकि महिलाओं के विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। इसके अलावा चौथे नंबर पर गांधी स्टडी सर्कल है, जहां आपको गांधी दर्शन पर कई किताबें पढ़ने को मिल जाएंगी। साथ ही पांचवे नंबर पर अंबेडकर स्टडी सर्कल भी है। जहां पर अंबेडकर दर्शन पर किताबें पढ़ने को मिल जाएंगी। छठवां यहां पर इको एवं इनोवेशन सेंटर है, जिसमें पर्यावरण को लेकर गतिविधियां आयोजित कराई जाती है। कोर्स

    -बीए ऑनर्स में अंग्रेजी, हिदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान। इसके अलावा बीए प्रोग्राम, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स व बीएससी फिजिकल साइंस व एमए हिदी का कोर्स है। पुस्तकालय

    कॉलेज के पुस्तकालय में करीब एक लाख से अधिक किताबें हैं। इसके साथ ही कॉलेज में नॉलेज रिसोर्स सेंटर बनाया गया है। कॉलेज के प्राचार्य रवि नारायण कर ने बताया कि कॉलेज में ई-बुक्स व ई-जर्नल्स पढ़ने की सुविधा है। इसमें करीब 60-70 छात्र एक साथ इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। हॉस्टल

    कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा नहीं है। हालांकि, कॉलेज के आसपास पीजी की सुविधा है। ऐसे में छात्र पीजी में रह सकते हैं। स्पो‌र्ट्स

    -यमुनापार का यह कॉलेज पढ़ाई के साथ-साथ स्पो‌र्ट्स में भी काफी सक्रिय है। यही कारण है कि यहां के छात्रों ने कई प्रतियोगिताओं में जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। हॉकी में श्यामलाल कॉलेज के छात्रों की विशेष पहचान है। इसके अलावा कॉलेज में स्वीमिग, फुटबॉल, नेटबॉल, कबड्डी, क्रिकेट व जूडो है। यहां के छात्र सचिन मलिक ने जूडो में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं, स्वीमिग में आशू दत्त का व‌र्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में खेलने के लिए चयन हुआ है। अन्य गतिविधियां

    -कॉलेज में एनसीसी व एनएसएस भी है। इसके साथ ही अलग-अलग विभागों की अपनी सोसायटी सक्रिय हैं। जोकि कॉलेज में कई कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। इसमें मंचन की झरोखा, संगीत की इनसाइनिया, फिल्म की सीनेफोरिया, क्यूज की लिए क्यबूल, नृत्य के लिए आरोध्या व श्रेष्ठ समेत कई सोसायटी हैं। जोकि सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम रही हैं। -कॉलेज का प्लेसमेंट भी काफी बेहतर रहता है। गत वर्ष कॉलेज के करीब 200 छात्रों का विभिन्न बड़ी कंपनियों में चयन हुआ था। कॉलेज सौर ऊर्जा पर संचालित है। पढ़ाई के साथ-साथ कॉलेज खेलों के क्षेत्रों में भी काफी सक्रिय है।

    -रबि नारायण कर, प्रिसिपल कैसे पहुंचे कॉलेज

    -कॉलेज जीटी रोड शाहदरा पर स्थित है। यहां से नजदीकी मेट्रो स्टेशन वेलकम है। जोकि रेड लाइन पर स्थित है। कॉलेज संपर्क

    -011-22324086

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप