कालिंदी कुंज घाट पर मूर्ति विसर्जन के बाद चला सफाई अभियान
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : कालिंदी कुंज घाट पर रविवार को दक्षिणी पूर्वी जिला अधिकारी
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : कालिंदी कुंज घाट पर रविवार को दक्षिणी पूर्वी जिला अधिकारी (डीएम) बीएस जागलान ने सफाई की। इस दौरान उनके साथ जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की पूरी टीम थी। मूर्ति विसर्जन के बाद हर वर्ष घाट पर गंदगी का अंबार लग जाता है। मूर्तियों के अवशेष, फूल-माला के अलावा मलबा व प्लास्टिक की थैलियां यमुना नदी में व किनारे पड़ी रहती हैं। जिला प्रशासन द्वारा हर वर्ष सफाई अभियान चलाकर घाट की सफाई की जाती है।
जिला परियोजना अधिकारी शिखा शर्मा ने बताया कि डीएम बीएस जागलान, लाजपत नगर के एसडीएम नीरज अग्रवाल, मुख्य वार्डन राजेंद्र कपूर के अलावा 50 सिविल डिफेंस वॉलेंटियर, 50 से अधिक दक्षिणी निगम के कर्मचारी, जेसीबी और सात ट्रकों की मदद से कालिंदी कुंज घाट पर सफाई की गई। कई ट्रक गाद व पूजा सामग्री यमुना नदी से निकाली गई। पूजा सामग्री के अवशेष व फूल-माला को गड्ढा खोदकर उसमें विसर्जन कर दिया गया।
विसर्जन करने पहुंचे श्रद्धालु
कालिंदी कुंज घाट पर रविवार को भी मूर्ति विसर्जन करने के लिए कुछ श्रद्धालु पहुंचे थे। ओखला इलाके से आए श्रद्धालु रमेश मंडल ने बताया कि कई लोग शनिवार के दिन मूर्ति का विसर्जन नहीं करते है इसीलिए रविवार को मूर्ति विसर्जन करने के लिए पहुंचे थे। हालांकि, रविवार को आने वालों की संख्या काफी कम थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।