दिल्ली में हर तरफ नाकाबंदी, बसों-ट्रेनों की चेकिंग और यात्रियों से पूछताछ; तस्वीरों में देखें राजधानी के हालात
दिल्ली में CJP के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस हाई अलर्ट पर है, जिससे जगह-जगह नाकाबंदी, वाहनों और ट्रेनों ...और पढ़ें
-1791601668142_m.webp)
दिल्ली में आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। AI जनरेटेड
HighLights
दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर।
इंटरनेट सेवा, 45 मेट्रो स्टेशन और 75 ट्रेनें रद्द की गईं।
वाहनों, ट्रेनों की चेकिंग से यातायात बाधित, यात्री परेशान।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। CJP Protest Delhi Updates: राजधानी दिल्ली में आज शनिवार को CJP के प्रस्तावित प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में जगह-जगह पर नाकाबंदी कर रखी है।
दिल्ली में किसी भी वाहन को चेकिंग के बिना नहीं जाने दिया जा रहा है। साथ ही सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। इतना नहीं ट्रेनों के अंदर भी रेलवे पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
-1791601913271.webp)
इंटरनेट सेवा बंद
वहीं, दिल्ली में जंतर-मंतर के चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवा और 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है। साथ ही 75 ट्रेनें रद कर दी गई है। सड़कों पर बैरिकेडिंग के साथ दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है।
-1791601947236.webp)
सभी रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग
विभिन्न राज्यों से दिल्ली की तरफ आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों की पड़ोसी राज्यों में सभी रेलवे स्टेशनों पर रोककर चेकिंग की जा रही है। जीआरपी और आरपीएस को कहा गया है कि से संयुक्त रूप से सभी डब्बे में जाकर चेकिंग करें। अगर किसी के दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने की जानकारी मिलती है तो वहीं पर हिरासत में ले लिया जाए।

चार घंटे तक लेट हुईं ट्रेनें
वहीं, चेकिंग की वजह से दिल्ली आने वाली सभी ट्रेनें 2 से 4 घंटे देरी से चल रही है। दिल्ली में सभी रेलवे पुलिस को निर्देश है कि स्टेशन पर ही यात्रियों से पूछताछ करते रहें। जिसके भी प्रदर्शन में आने के बारे में जानकारी मिले उसे तुरंत हिरासत में ले लें। हालांकि, रेलवे पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट है। सभी डिब्बे और प्लेटफॉर्म पर गहन चेकिंग की जा रही है।
-1791602030436.webp)
यात्रियों से की जा रही पूछताछ
रेलवे स्टेशनों से बाहर निकलने से पहले यात्रियों से गहन पूछताछ की जा रही है। यही हाल पड़ोसी राज्यों से आने वाली बसों की भी है। जो बस जहां से आती हैं, दिल्ली आने से पहले पड़ोसी राज्यों में ही पुलिस गहन चेकिंग कर रही है। सीमाओं पर हर एक वाहन को रोककर जांच की जा रही है, जिससे अभी से ही जाम लगना शुरू हो गया है।

चेकिंग के बाद दिल्ली में प्रवेश
पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर बॉर्डर पर बीएसएफ व पुलिस के जवान वाहनों की चेकिंग करके दिल्ली में प्रवेश दे रहे हैं। हालांकि, अन्य दिनों के मुलाबले अभी यातायात बहुत कम है। सिर्फ उन वाहनों को बिना चेकिंग के जाने दे रहे हैं। जिसमें महिलाएं व बुज़ुर्ग बैठे हैं।

नई दिल्ली जिले में रहने वाले सभी वीवीआईपी के आवास के बाहर भारी सुरक्षा कर दी गई है। पीएम आवास की तरफ किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा है। आईपीएस रैंक के अधिकारी गौरव त्रिपाठी अप्सरा बॉर्डर पर वाहनों की जांच कर रहे हैं। कोई संदिग्ध लग रहा है तो उसके कागजात भी देख रहे हैं।

आईटीओ से इंडिया गेट और मंडी हाउस की तरफ जाने वाले मार्ग पर बैरिकेट की वजह से लंबा जाम लगा है।
-1791605214810.webp)
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कनॉट प्लेस जाने वाला रास्ता बंद किया गया है।

कनॉट प्लेस की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा है। कुछ लोग फंसे हुए हैं। वे रेलवे हॉस्पिटल में नौकरी करते हैं और उन्हें नहीं जाने दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में बंद जैसे हालात, इंटरनेट और 45 मेट्रो स्टेशन बंद; सड़कों पर भी पाबंदियां
यह भी पढ़ें- CJP के प्रदर्शन से नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में 30 जगह ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई रास्तों में होगा बदलाव
