CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को क्या मिलेगी जमानत? SEM कोर्ट में तीसरी बार पेशी
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सहसंयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत पर आज तीसरी बार सुनवाई हो रही ...और पढ़ें

सौरव दास और आशुतोष रांका को पेशी के लिए मंदिर मार्ग स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की कोर्ट में लाया गया है। वीडियो ग्रैब
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सौरव दास और आशुतोष रांका के लिए बुधवार का दिन बेहद अहम है। बीते सात दिनों से तिहाड़ जेल में निरूद्ध दोनों की जमानत पर एक बार फिर सुनवाई होने वाली है।
इसके लिए कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच सीजेपी के दोनों सहसंयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पेशी के लिए मंदिर मार्ग स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की कोर्ट में लाया गया है। इन दोनों की उक्त कोर्ट में यह तीसरी पेशी है। पिछली दो पेशियों में दोनों की जमानत खारिज कर दी गई थी।
यहां तीसरी बार बेल बांड भरवाने के बाद सुनवाई शुरू हो गई है। आज अगर दोनों के जमानती से कोर्ट संतुष्ट हो जाएगी तब इन्हें जमानत पर छोड़ा जा सकता है। सही जमानती पेश नहीं करने पर तीसरी बार भी इन्हें जेल भेजा जा सकता है।
