विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में कैशलेस सुविधा के नाम पर रिश्वत का खेल, CBI ने इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर-इन्वेस्टिगेटर को रंगे हाथ दबोचा

Published: Wed, 08 Apr 2026 02:00 AM (IST)

सीबीआई ने दिल्ली में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के एक मैनेजर हनुमान मीणा और इन्वेस्टिगेटर संतोष कुमार जैन को रिश्वतखोरी के ...और पढ़ें

कंपनी के मैनेजर और इन्वेस्टिगेटर सीबीआई के हत्थे चढ़े। (AI Generated Image)

कंपनी के मैनेजर और इन्वेस्टिगेटर सीबीआई के हत्थे चढ़े। (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के एक मैनेजर और एक इन्वेस्टिगेटर को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के अनुसार, यह मामला 7 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कंपनी का इन्वेस्टिगेटर एक निजी अस्पताल (मानेसर, हरियाणा) की कैशलेस मेडिकल सुविधा दोबारा शुरू करने के लिए 3 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

आरोपी इस मामले की जांच के लिए कंपनी के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय से नियुक्त किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

  1. हनुमान मीणा, प्रबंधक, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, दिल्ली।

  2. संतोष कुमार जैन, नियुक्त अन्वेषक (इन्वेस्टिगेटर), नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, दिल्ली।

जाल बिछाकर रंगे हाथों पकड़ा

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पहले ही आरोपी को एक लाख रुपये दे चुका था। बाद में बातचीत के दौरान आरोपी 2.60 लाख रुपये में सौदा करने पर राजी हो गया और बाकी 1.60 लाख रुपये 7 अप्रैल को देने के लिए कहा।

सीबीआई ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और इन्वेस्टिगेटर को 1.60 लाख रुपये की रिश्वत मांगते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आगे की जांच के दौरान कंपनी के मैनेजर की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सीबीआई अब मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य संभावित संलिप्तताओं की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- शाहदरा में भवन निर्माण के अधिकारियों ने मांगी 12 लाख रिश्वत, घर तोड़ने की दी धमकी

यह भी पढ़ें- रिश्वत के मामले में MCD के इंस्पेक्टर समेत दो के खिलाफ आगे की जांच करेगी CBI, राउस एवेन्यू कोर्ट का आदेश