इमिग्रेशन ब्यूरो ने ‘एयर सुविधा’ को लिखा ‘एयर सविता’, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक; उठ रहे सवाल
ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'एयर सुविधा' को 'एयर सविता' लिखने की गलती चर्चा का विषय बन ...और पढ़ें

ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल @BOIndiaOfficial पर हुई गलती। एआई इमेज
HighLights
इमिग्रेशन ब्यूरो ने 'एयर सुविधा' को 'एयर सविता' लिखा।
आधिकारिक एक्स हैंडल पर हुई गलती से मजाक उड़ा।
सरकारी संचार में लापरवाही पर सवाल खड़े हुए।
गौतम कुमार मिश्रा, नई दिल्ली। सरकारी विभागों की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं में एक-एक शब्द की अहमियत होती है, लेकिन ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के आधिकारिक एक्स हैंडल पर हुई एक वर्तनी की गलती चर्चा का विषय बन गई है।
विदेश से भारत आने वाले यात्रियों के लिए जरूरी एयर सुविधा फार्म को लेकर जारी एक पोस्ट में विभाग ने इसे एयर सविता लिख दिया। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट को लेकर मजाक और नाराजगी देखने को मिल रही है।
जागररूकता संदेश में टाइपो एरर
दरअसल, ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल @BOIndiaOfficial से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक जागरूकता संदेश साझा किया था। इसमें विदेश से भारत लौटने वाले यात्रियों को एयर सुविधा 2.0 के तहत ऑनलाइन हेल्थ सेल्फ डिक्लेरेशन फाॅर्म भरने की जानकारी दी गई थी। पोस्ट में बताया गया कि यात्रियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासपोर्ट, फ्लाइट और यात्रा संबंधी विवरण के साथ स्वास्थ्य से जुड़े सवालों के जवाब भी देने होंगे।

Air Suvidha की जगह लिखा Air Savita
हालांकि, इसी पोस्ट में आधिकारिक वेबसाइट का जिक्र करते हुए Air Suvidha की जगह Air Savita लिख दिया गया। सरकारी विभाग के आधिकारिक अकाउंट से हुई इस गलती को लेकर यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। पोस्ट को लेकर लोग चुटकी ले रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे सरकारी संचार में लापरवाही से जोड़कर नाराजगी जाहिर की है।
जरूरी सूचना में गलती बनी चर्चा का विषय
इस मामले में खास बात यह है कि पोस्ट का उद्देश्य यात्रियों को एक जरूरी स्वास्थ्य संबंधी प्रक्रिया की जानकारी देना था। ऐसे में आधिकारिक सूचना में योजना के नाम की गलत वर्तनी ने लोगों का ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर इस गलती को लेकर व्यंग्यात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
क्या है एयर सुविधा/Air Suvidha 2.0?
- एयर सुविधा 2.0 पोर्टल को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने 25 जून 2026 को शुरू किया था।
- इसका उद्देश्य विदेश से भारत आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहले से ऑनलाइन हासिल करना है।
- इबोला संक्रमण के मद्देनजर इस व्यवस्था के तहत यात्रियों से पिछले 21 दिनों की यात्रा, संक्रमण के संभावित संपर्क और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मांगी जा रही है।
- ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को सेल्फ डिक्लेरेशन फाॅर्म भरना अनिवार्य है। इसमें भारतीय पासपोर्ट धारक, ओसीआई कार्डधारक और विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट पर क्यों घट रहे यात्री? जुलाई में 76000 ने किया सफर, सितंबर में 27% गिरावट के बाद सिर्फ 56000 दर्ज
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।