भाभी पर ही डोल गई देवर की नियत, बंद कमरे में किया रेप, पुलिस ने भेजा जेल
एक व्यक्ति ने देवर-भाभी के संबंधों को कलंकित किया। बुधवार की सुबह वह ससुराल में अकेली थी। घर के सदस्य कहीं न कहीं अपने काम से निकले थे। अचानक पति के ममेरे भाई ने घर में प्रवेश किया। अकेले भाभी को देखकर देवर की नियत डोल गई।
दक्षिणी दिल्ली । एक व्यक्ति ने देवर-भाभी के संबंधों को कलंकित किया। बुधवार की सुबह वह ससुराल में अकेली थी। घर के सदस्य कहीं न कहीं अपने काम से निकले थे। अचानक पति के ममेरे भाई ने घर में प्रवेश किया। अकेले भाभी को देखकर देवर की नियत डोल गई। उसने इसका फायदा उठाते हुए भाभी को जबरन कमरे में ले गया और रेप की घटना का अंजाम दिया।
वह अपनी आबरू को बचाने के लिए दुष्कर्मी से मिन्नते करती रही, नहीं माना तो सबसे बता देने की धमकी भी दी। लेकिन उस वक्त देवर ने उसकी एक भी न सूनी।
ममेरे भाई की पत्नी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना महरौली इलाके की है। पीडि़त महिला (42) ने बुधवार सुबह महरौली थाने में मामला दर्ज कराया था, जिसके आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी रविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी रविंद्र सिंह मूल रूप से हरियाणा के हिसार का रहना वाला है। बुधवार सुबह वह महरौली स्थित अपने मामा के भाई के घर गया था। उस दौरान घर में उसकी पत्नी अकेली थी। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने पीडि़ता को कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने और चिल्लाने पर उसने महिला का मुंह कपड़े से बंद कर दिया। जाते हुए किसी को भी घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी के जाने के बाद महिला किसी प्रकार घर से बाहर आई और पड़ोसी को जानकारी दी। पड़ोसी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को एम्स में भर्ती कराया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।