विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRICS Summit 2026: दिल्‍ली में 11 से 13 सितंबर के बीच क्या खुला और क्या रहेगा बंद?

Published: Fri, 11 Sep 2026 09:54 AM (IST)

Delhi BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के कारण दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक सुरक्षा के कड़े ...और पढ़ें

दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान यातायात प्रभावित। AI जनरेटेड

दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान यातायात प्रभावित। AI जनरेटेड

HighLights

  1. 11 सितंबर को दिल्ली के सभी स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

  2. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली मेट्रो सामान्य रूप से चलती रहेगी।

  3. VVIP आवाजाही के कारण कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होगा।

डिजिटल डेस्क, पूर्वी दिल्ली। BRICS Summit 2026: राजधानी दिल्ली में भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस VVIP कार्यक्रम को लेकर दिल्ली के कई मार्गों पर रूट डायवर्जन भी किया गया है।

वहीं, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर विदेशी प्रतिनिधिमंडलों, राष्ट्राध्यक्षों और वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों की आवाजाही रहेगी। इसी वजह से वीवीआईपी (VVIP) काफिले की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात में बदलाव और कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली में क्या बंद रहेगा और क्या खुलेगा, सबकुछ जानिए-

सभी स्कूल रहेंगे बंद

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के आदेश के अनुसार, शुक्रवार (11 सितंबर) को दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी निजी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे।

सार्वजनिक अवकाश घोषित

इसके अलावा, दिल्ली सरकार के कार्यालय, स्वायत्त निकाय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया है।

jagran News (87)

लोगों से अपील

उम्मीद है कि (शनिवार और रविवार) बीतने के बाद सोमवार, 14 सितंबर से सभी स्कूल और कार्यालय अपने निर्धारित समय पर फिर से खुलेंगे। प्रशासन ने आम नागरिकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यक यात्रा की योजना इसी अनुसार बनाएं।

बैंक और निजी दफ्तर खुले रहेंगे

दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का 11 सितंबर को बैंक और निजी कार्यालयों पर असर नहीं पड़ेगा। मतलब 11 सितंबर को दिल्ली के सभी बैंक और निजी कार्यालय खुले रहेंगे। हालांकि, VVIP मूवमेंट के कारण मध्य दिल्ली और प्रतिबंधित मार्गों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कंपनियों को सलाह दी गई है कि 11 सितंबर को कर्मचारियों को घर से काम दिया जा सकता है।

दिल्ली मेट्रो चलती रहेगी

दिल्ली ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली मेट्रो पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान भी दिल्ली मेट्रो चलती रहेंगी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 11 से 13 सितंबर, 2026 (शुक्रवार से रविवार) तक बंद रहेगा।

कनॉट प्लेस खुला रहेगा

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान कनॉट प्लेस पूरी तरह खुला रहेगा। व्यापारियों ने ग्राहकों से ट्रैफिक एडवाइजरी देखकर खरीदारी और खान-पान का आनंद लेने की अपील की है। 

नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) के संयुक्त सचिव अमित गुप्ता ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए दिल्लीवासियों और पर्यटकों को आमंत्रित किया है। व्यापारियों का कहना है कि कनॉट प्लेस में न तो दुकानें बंद रहेंगी और न ही रेस्त्रां या कैफे।

4,800 ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और वीवीआईपी काफिलों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए शहर भर में करीब 4,800 ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है।

इन मार्गों पर आवाजाही प्रभावित

पुलिस के अनुसार, कारकेड रिहर्सल और वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान 22 चिन्हित वैकल्पिक मार्गों के जरिए यातायात को नियंत्रित किया जाएगा।

ये हैं प्रमुख मार्ग

  • मथुरा रोड
  • सरदार पटेल मार्ग
  • शांति पथ
  • जनपथ
  • अशोक रोड
  • बाराखंबा रोड
  • टॉल्स्टॉय मार्ग
  • अफ्रीका एवेन्यू रोड
  • नीति मार्ग
  • एपीजे अब्दुल कलाम रोड

इन प्रमुख मार्गों समेत 35 से अधिक सड़कों पर समय-समय पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जरूरत के अनुसार बस सेवाओं के मार्गों में बदलाव या अस्थायी नियंत्रण किया जा सकता है, जबकि शहर में टैक्सी सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और निकलने से पहले नवीनतम ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर जांच लें।

यह भी पढ़ें- ब्रिक्स सम्मेलन के चलते प्रभावित होंगी यूपी-नई दिल्ली रूट पर चलने वाली ये 9 ट्रेन, रूट में भी होगा बदलाव

यह भी पढ़ें- ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली तैयार: राष्ट्राध्यक्षों के विमानों की पार्किंग और सेफ लैंडिंग का फुलप्रूफ प्लान जारी