ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली तैयार: राष्ट्राध्यक्षों के विमानों की पार्किंग और सेफ लैंडिंग का फुलप्रूफ प्लान जारी
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में शीर्ष नेताओं के विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और पार्किंग की व्यापक व्यवस्था ...और पढ़ें

ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली में तैयारी जोरों-शोरों से।
HighLights
पालम टेक्निकल एरिया में राष्ट्राध्यक्षों के विशेष विमानों की पार्किंग व्यवस्था।
आईजीआई एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक और चार्टर्ड उड़ानों हेतु व्यापक इंतजाम।
एयरपोर्ट पर एटीसी व एयरसाइड ऑपरेशंस 24 घंटे हाई अलर्ट पर।
गौतम कुमार मिश्रा, नई दिल्ली। 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने आ रहे दुनिया भर के शीर्ष नेताओं और उनके प्रतिनिधिमंडलों के विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और पार्किंग के लिए आइजीआइ एयरपोर्ट तथा वायु सेना स्टेशन स्थित पालम टेक्निकल एरिया में बड़े पैमाने पर व्यवस्था की गई है।
पालम टेक्निकल एरिया में विशेष पार्किंग व्यवस्था
विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के विशेष विमानों के लिए पालम टेक्निकल एरिया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच पार्किंग स्लाट तैयार किए गए हैं।
अनुमान के अनुसार, सम्मेलन में भाग लेने आ रहे शीर्ष नेताओं में से लगभग पांच से छह राष्ट्राध्यक्षों के विशेष विमानों को सीधे पालम टेक्निकल एरिया के इस अति-सुरक्षित क्षेत्र में पार्क कराया जाएगा। इसके साथ ही, कई देशों के राष्ट्र प्रमुखों के सुरक्षा और काफिले में इस्तेमाल होने वाले विशेष वाहन भी लैंड होना शुरू हो चुके हैं।
कमर्शियल एप्रन पर चार्टर्ड व नियमित उड़ानों के लिए तैयारियां
पालम के अलावा, अन्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों को लेकर आ रही नियमित वाणिज्यिक उड़ानों और विशेष चार्टर्ड विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और पार्किंग के लिए आईजीआई एयरपोर्ट के कमर्शियल एप्रन और टर्मिनल्स के पास व्यापक व्यवस्था की गई है। सम्मेलन के समाप्त होने के तुरंत बाद ये सभी विशेष व चार्टर्ड विमान अपने-अपने देशों के लिए वापस उड़ान भरेंगे।
एटीएस और एयरसाइड ऑपरेशंस अलर्ट पर
एयरपाेर्ट पर वीवीआईपी उड़ानों की आवाजाही को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) और एयरसाइड आपरेशंस टीमों को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रखा गया है। वीवीआईपी विमानों की लैंडिंग के दौरान सामान्य हवाई यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए अलग से रनवे और टैक्सी वे रूट निर्धारित किए गए हैं।
