विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रिक्स सम्मेलन के चलते प्रभावित होंगी यूपी-नई दिल्ली रूट पर चलने वाली ये 9 ट्रेन, रूट में भी होगा बदलाव

Published: Thu, 10 Sep 2026 06:57 PM (IST)

नई दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के कारण रेल सेवाएं प्रभावित होंगी। श्रमजीवी एक्सप्रेस ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. नई दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स सम्मेलन।

  2. श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों के रूट 12 सितंबर को बदलेंगे।

  3. आठ अन्य ट्रेनें कार्यक्रम के कारण देरी से चलेंगी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। नई दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के चलते वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसका असर रेल सेवाओं पर भी पड़ेगा। रेलवे 12 सितंबर को श्रमजीवी एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों का रूट बदलेगा। इसके अलावा आठ ट्रेनें कार्यक्रम के कारण रोककर चलायी जाएंगी।

ट्रेन 12392 नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस, ट्रेन 12420 नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस, 15566 वैशाली एक्सप्रेस, ट्रेन 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को 12 सितंबर को नई दिल्ली-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद होकर चलाया जाएगा।

क्या रहेगा ट्रेनों का टाइम?

इसी तरह वीआइपी ट्रेन 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को साहिबाबाद से दिल्ली शाहदरा-दिल्ली होकर आगे भेजा जाएगा। ट्रेन 12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस भी 11 सितंबर को दिल्ली और साहिबाबाद होकर चलेगी।

कई ट्रेनों को कार्यक्रम के दौरान नियंत्रित कर चलाया जाएगा। ट्रेन 22415 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 35 मिनट, 12556 बठिंडा-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस 50 मिनट, 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस 20 मिनट, 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 40 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें- UP में नीब करौरी बाबा के नाम पर बनेगा स्पिरिचुअल सर्किट, वृंदावन-फिरोजाबाद सहित इन जगहों के लिए टूर पैकेज शुरू

ट्रेन 12230 नई दिल्ली-लखनऊ मेल 10 मिनट, नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 35 मिनट की देरी से संचालित होगी। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि दिल्ली की सबसे अधिक ट्रेनें 12 सितंबर को प्रभावित होंगी। इसे लेकर रेलवे बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रूट डायवर्ट होने की सूचना सेंटर फार रेलवे इंफारमेशन सिस्टम (क्रिस) पर फीड कर दी जाएगी।