दिल्ली-NCR में सुरक्षाबलों के लिए 'मेंटल वेलनेस कार अभियान' शुरू; किरण बेदी का मानसिक सशक्तीकरण पर जोर
ब्रह्मा कुमारी संस्था ने सुरक्षा बलों के लिए 10 दिवसीय 'मेंटल वेलनेस कार अभियान' शुरू किया है, जिसमें तनाव प्रबंधन और राजयोग मेडिटेशन पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

कार्यक्रम के दौरान किरण बेदी को सम्मानित किया गया। फोटो: जागरण
HighLights
ब्रह्मा कुमारी ने सुरक्षा बलों के लिए अभियान शुरू किया
तनाव प्रबंधन और राजयोग मेडिटेशन पर जागरूकता कार्यक्रम
किरण बेदी ने तिहाड़ जेल के आध्यात्मिक सुधार याद किए
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। ब्रह्मा कुमारी संस्था के सुरक्षा सेवा प्रभाग ने रविवार को हरिनगर स्थित राजयोग मेडिटेशन सेवा केंद्र से मेंटल वेलनेस कार अभियान का शुभारंभ किया।
प्रभाग के 25वें स्थापना वर्ष (रजत जयंती) के अवसर पर शुरू हुआ यह 10 दिवसीय अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत दिल्ली समेत एनसीआर में सेना, नौसेना, वायुसेना, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के लिए तनाव प्रबंधन और राजयोग मेडिटेशन पर आधारित 80 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।