एंकर-प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं ने जोश भरा
मेरा बूथ सबसे मजबूत प्रधानमंत्री का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कार्यक्रम को सुनने के लिए पूर्वी दिल्ली में मंडल स्तर पर जगह-जगह आयोजन किया गया। प्रधान ...और पढ़ें

मेरा बूथ सबसे मजबूत, प्रधानमंत्री का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कार्यक्रम का जगह-जगह आयोजन किया गया जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : प्रधानमंत्री का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कार्यक्रम मेरा बूथ सबसे मजबूत को सुनने के लिए पूर्वी दिल्ली में मंडल स्तर पर जगह-जगह आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए जुटे। प्रधानमंत्री के संबोधन ने कार्यकर्ताओं को उत्साह से भर दिया।
लक्ष्मीनगर के गुरुराम दास नगर स्थित प्रिस बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद महेश गिरी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने जिस तरीके से पुलवामा आतंकी हमले का बदला लिया, उससे साबित हो गया है कि उनकी कथनी और करनी में अंतर नहीं है। कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की ठान ली है। शाहदरा जिलाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने कहा कि संवाद कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2019 में हमारी जीत पक्की है, लेकिन जोश में होश नहीं खोना है। इस कार्यक्रम में निगम पार्षद संतोष पाल, स्थायी समिति के पूर्व चेयरमैन बीबी त्यागी, शाहदरा जिला प्रभारी संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अरोड़ा महामंत्री ललित निगम, भूषण ठक्कर, छवि कला सिंह और धनुज सिंह उपस्थित रहे।
उधर आनंद विहार मंडल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार ने कहा कि यदि मेरा बूथ सबसे मजबूत होगा तो देश में एक मजबूत सरकार बनेगी और भारत की सीमाएं सुरक्षित रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले साढ़े चार साल में समाज के हर वर्ग के लिए लाभकारी योजनाएं शुरू की हैं। इस मौके पर निगम पार्षद गुंजन गुप्ता, पंकज कोचर मौजूद रहे।
प्रीत विहार मंडल में महासंवाद सुनने का कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष कौशल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें निगम पार्षद बबीता खन्ना, प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री लता गुप्ता व जिला प्रवक्ता विपिन जैन, विधानसभा विस्तारक संजय कौशिक, महामंत्री दीपक वर्मा व विवेकानंद आदि मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सुनील सरीन को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। भाजपा शकरपुर मंडल प्राचीन शिव मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें निगम पार्षद नीतू त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव तिवारी, कार्यक्रम संयोजक पवन रावत के अलावा विक्रम सिंह, हरिशंकर शर्मा, शालिनी सिन्हा, राजेंद्र सिंह, चंदा नेगी मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।