सबको साधते हुए भाजपा नवीन शाहदरा की टीम घोषित
उत्तर पूर्वी जिले के बाद नवीन शाहदरा जिलाध्यक्ष मास्टर बिनोद कुमार ने अपनी टीम भी घोषित कर दी है। इस तरह से सांसद मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र के दोन ...और पढ़ें

- सांसद मनोज तिवारी की पसंद को मिली तरजीह
-----
स्वदेश कुमार, पूर्वी दिल्ली :
उत्तर पूर्वी जिले के बाद नवीन शाहदरा जिलाध्यक्ष मास्टर बिनोद कुमार ने अपनी टीम भी घोषित कर दी है। इस तरह से सांसद मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलों में गठन का काम पूरा हो गया है। नवीन शाहदरा जिले की टीम को देखें तो पता चलता है कि इसमें सभी बड़े नेताओं को साधने की कोशिश की गई है। हालांकि, पूर्व विधायक नरेश गौड़ नियुक्तियों को लेकर नाराज हैं। नई टीम में कई नए चेहरे लाए गए हैं। युवाओं के साथ अनुभवी नेताओं को टीम में रखकर मास्टर बिनोद ने संतुलन बनाने की कोशिश की है। सांसद मनोज तिवारी की पसंद का ध्यान रखा गया है।
इस टीम को आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए भी तैयार किया गया है। इसमें कई पूर्व पार्षदों को जगह मिली है। टीम में तीन महामंत्री बनाए गए हैं। पूर्व पार्षद और जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल मनोज त्यागी टीम में महामंत्री की जगह बनाने में कामयाब रहे। मनोज त्यागी सांसद की पसंद बताए जाते हैं। इसी तरह से युवा नेता जितेंद्र कंवर को महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। पूर्व पार्षद और महापौर रह चुकीं मीनाक्षी शिवम भी महामंत्री के रूप में जिले की टीम में पहुंच गई हैं। इनके अलावा नौ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें पूर्व पार्षद और निगम में शिक्षा समिति की सदस्य स्वाति गुप्ता, पूर्व पार्षद संजय सुर्जन और ऊषा शास्त्री उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनके अलावा तीन बार जिले में उपाध्यक्ष रह चुके मुकेश बंसल को इस बार कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस बार नौ मंत्री बनाए गए हैं। इनमें तीन महिलाएं हैं। टीएस खन्ना को कार्यालय मंत्री का दायित्व मिला है। आठ प्रवक्ता बना गए मास्टर बिनोद ने आठ प्रवक्ता भी नियुक्त किए हैं। इनमें पूर्व पार्षद संजय कौशिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल डागर, विध्या वशिष्ठ, शिव कुमार शर्मा आदि शामिल हैं। योगेंद्र अग्रवाल को मीडिया प्रमुख बनाया गया है। देवेश भारद्वाज और प्रदीप शर्मा को प्रचार मंत्री बनाया गया है। भारत माहौर को अनुसूचित जाति मोर्चा, आशीष पुनिया को युवा मोर्चा और हरिओम विश्वकर्मा को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।