Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भाजपा ने Delhi MCD Election 2022 के लिए किया समितियों का ऐलान, किन नेताओं को किया शामिल? देखें पूरी लिस्ट

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 04:09 PM (IST)

    दिल्ली नगर निगम चुनाव में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा कदम उठाया है। दिसंबर में संभावित चुनाव के मद्देनजर दिवाली के अगले दिन मंगलवार को भाजपा की ओर समितियों की घोषणा की गई। इसमें की कई दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है।

    Hero Image
    दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा। फाइल फोटो

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 (Delhi Municipal Corporation Elections 2022) के लिए मदतान की तारीख का ऐलान आगामी एक पखवाड़े के दौरान हो सकता है। बताया जा रहा है कि दिल्ली राज्य चुनाव आयोग (Delhi State Election Commission) ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समिति में शामिल किए गए हैं तेजिंदर पाल सिंह बग्गा भी

    इस बीच दिसंबर में संभावित नगर निगम चुनाव के लिए दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने दिवाली के अगले दिन मंगलवार को समितियों की घोषणा की। इन समितियों में पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामवीर सिंह उपाध्याय, पूर्व मेयर आरती मेहरा के साथ दिल्ली के दिग्गग भाजपा नेता हरीश खुराना को भी शामिल किया गया है। 

    दिसंब में चुनाव होने की संभावना

    यहां पर बता दें कि दिल्ली भाजपा पहले ही अपने पूर्व पार्षदों और जिला के साथ-साथ मंडल इकाइयों को दिसंबर में दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कह चुकी है। उधर, पार्षदों के मुताबिक, हमें इस बात की गारंटी नहीं दी गई है कि मतदान 100 प्रतिशत होगा लेकिन दिसंबर की तैयारी रखने के लिए कहा गया है।

    भाजपा अध्यक्ष के मुताबिक, दिल्ली में 13,000 से अधिक बूथ हैं और इसमें भारतीय जनता पार्टी के 270 मंडल अध्यक्षों को प्रत्येक बूथ पर पंच परमेश्वर की लिस्ट जमा करनी है, जिसका काम तेजी से किया जा रहा है। 

    दिल्ली नगर निगम जारी कर चुका है आरक्षण सूची

    गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के मद्देनजर आरक्षण सूची को भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ-साथ परिसीमन के बाद अब दिल्ली में एमसीडी वार्डों की संख्या 272 से घटकर अब 250 कर दी गई है। अब हर विधानसभा में 3-6 वार्ड होंगे। दिल्ली की एकीकृत नगर निगम की अधिकतम 250 सीटों में से 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दी गई हैं।