मॉल में छापा मारकर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 23 लड़कियां हिरासत में
शहर में एक बार फिर पुलिस ने जिस्मफरोशी के रैकेट का खुलासा किया है। कल रात पुलिस ने एमजी रोड स्थित सहारा मॉल में छापा मारकर 23 लड़कियों को हिरासत में लिया है। यह सभी लड़कियां कॉल गर्ल बताई जा रही है।
गुड़गांव। शहर में एक बार फिर पुलिस ने जिस्मफरोशी के रैकेट का खुलासा किया है। कल रात पुलिस ने एमजी रोड स्थित सहारा मॉल में छापा मारकर 23 लड़कियों को हिरासत में लिया है। यह सभी लड़कियां कॉल गर्ल बताई जा रही है।
गुड़गांव शहर में 250 से अधिक बार चल रहे हैं, जहां पर लड़कियों से जिस्मफरोशी का धंधा कराया जाता है। शिकायत पर पुलिस ने रात में छापेमारी की थी। पुलिस ने वहां पर मौजूद सभी 23 लड़कियों को हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की कड़ी में सभी को ज़िला नागरिक हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया है।
2012 में पकड़े गए थे 12 गिरोह
पुलिस आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, 2012 में पूरे शहर में कुल 12 सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था, जिसमें 37 कॉलगर्ल्स को गिरफ्तार किया गया था। ये सभी रैकेट पॉश इलाकों में बने होटलों व गेस्ट हाउसों में चल रहे थे।
इममोरल ट्रैफिक एक्ट के तहत होती है कार्रवाई
जिस्म फरोशी धंधे के पर्दाफाश के बाद इममोरल ट्रैफिक एक्ट की धारा 3,4,5,6,7 के तहत एफआईआर दर्ज की जाती है। ये सभी धाराएं गैर जमानती हैं। अदालत द्वारा इस अपराध में लिप्त लोगों को अधिकतम सात साल तक की सजा सुनाई जा सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।