Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेलो ! मेरी गर्लफ्रेंड किडनैप हो गई... दिल्ली पुलिस ने ढूंढने में घंटों छानी खाक और वो तो बस ब्वॉयफ्रेंड से थी नाराज

    By SHUZAUDDINEdited By: Kushagra Mishra
    Updated: Tue, 24 Jun 2025 01:34 PM (IST)

    भजनपुरा में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के अपहरण की झूठी सूचना दी, जिससे पुलिस हरकत में आ गई और इलाके में नाकेबंदी कर दी गई। घंटों की जांच और मशक्कत के बाद, गर्लफ्रेंड खुद घर लौट आई। उसने बताया कि बॉयफ्रेंड से झगड़े के कारण वह अपनी मर्जी से चली गई थी और अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

    Hero Image

    भजनपुरा में ब्वॉयफ्रेंड ने पुलिस को कॉल कर कहा, उसकी गर्लफ्रेंड किडनैप हो गई है।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: भजनपुरा इलाके में सोमवार की रात 2:50 बजे एक ऐसी घटना घटी, जिसने पुलिस को कुछ घंटों के लिए उलझन में डाल दिया।

    दरअसल, एक युवक ने पुलिस को कॉल कर बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड को किडनैप कर लिया गया है। युवक की घबराई आवाज सुनकर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।

    देखते ही देखते इलाके में नाकेबंदी कर दी गई। ब्वॉयफ्रेंड ने पुलिस को बताया था कि उसने विजय पार्क में मौजपुर के पास ड्रॉप किया था, तभी उसका अपहरण हो गया।

    ब्वॉयफ्रेंड बोला- चार से पांच लोग उसे कार में ले गए

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ब्वाॅयफ्रेंड से विस्तार से पूछताछ की। उसका कहना था कि चार से पांच लोग उसे कार में किडनैप कर फरार हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आखिरी बार कुछ लोगों ने उसे एक कार में जाते देखा था। पुलिस को मामला जितना गंभीर लग रहा था, उतना ही रहस्यमय भी बनता जा रहा था।

    पुलिस ने गर्लफ्रेंड का मोबाइल नंबर सविलांस पर लगाया

    पुलिस ने ब्वॉयफ्रेंड से उसकी गर्लफ्रेंड का मोबाइल नंबर लिया और उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया। इसके साथ ही युवती के दोस्तों से भी संपर्क किया।

    दिल्ली पुलिस की घंटों की मशक्कत के बाद, कुछ घंटे बीतते ही कहानी में ट्विस्ट आया। गर्लफ्रेंड खुद ही अपने घर लौट आई, तब जाकर पुलिस को सच्चाई पता चली।

    ब्वॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद नाराज होकर चली गई थी

    उसने बताया कि उसका अपने ब्वॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया था, जिससे नाराज होकर वह वहां से चली गई। रास्ते में उसने एक कार सवार से लिफ्ट ली थी

    इसके बाद वह कुछ देर बाद घर लौट आई। गर्लफ्रेंड ने साफ किया कि अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई थी और वह अपनी मर्जी से गई।

    जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि पुलिस ने दोनों को समझाया। इस घटना ने इलाके में कई घंटों तक हलचल मची रही।